UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020: 712 असिस्टेंट इंजीनियर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, इंजीनियर, भूमि संरक्षण अधिकारी/टेक्निकल ऑफिसर एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
UPPSC Combined State Engineering Services 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, इंजीनियर, भूमि संरक्षण अधिकारी/टेक्निकल ऑफिसर एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के अनुसार 27 जनवरी 2020 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि: 30 दिसंबर 2019
UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2020 के ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2020
UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2020 रिक्ति विवरण:
पदों की कुल संख्या - 712
सामान्य भर्ती
विषयों और पदों के नाम:
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 171 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) - 73 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (एग्रीकल्चर) - 9 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 4 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) - 05 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 57 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 108 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 46 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 31 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) - 5 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - 26 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल/(वाटर)/'बी केटेगरी जलकल इंजीनियरिंग/फैक्ट्रियां/बॉयलर) - 92 पद
यू. पी. एग्रीकल्चर सर्विस ग्रुप 'बी' (इंजीनियरिंग ब्रांच) - 12 पद
भूमि संरक्षण अधिकारी/टेक्निकल ऑफिसर -31 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर, इलेक्ट्रिकल सिक्योरिटी - 21 पद
विशेष भर्ती
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/सिविल/(वाटर)/'बी केटेगरी जलकल इंजीनियरिंग/फैक्ट्रियां/बॉयलर) - 20 पद
UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2020 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
असिस्टेंट इंजीनियर - उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए.
असिस्टेंट डायरेक्टर- उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उच्च विद्यालय एवं इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड से साइंस सब्जेक्ट के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.
इंजीनियर (पंचायती राज डिपार्टमेंट) - भारत में लॉ द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री.
यू. पी. एग्रीकल्चर सर्विस ग्रुप 'बी' (इंजीनियरिंग ब्रांच) - भारत में लॉ द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
UPPSC कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन के माध्यम से 30 जनवरी 2020 तक या उससे पहले UPPSC संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार प्रदान किए गए लिंक में अधिक जानकारी देख सकते हैं.