UPPSC Prelims Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी, 2025 से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 24 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है।
UPPSC कैलेंडर 2025 के अनुसार, UPPSC परीक्षा तिथि 2035 प्रीलिम्स परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 है। UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 में सामान्य अध्ययन I और शिफ्ट 2 में सामान्य अध्ययन 2 (CSAT) का पेपर होगा। प्रत्येक पेपर 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
UPPSC Prelims Exam Date 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा हाइलाइट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी। UPPSC उच्च अधीनस्थ सेवाओं में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। UPPSC प्रारंभिक 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
परीक्षा का नाम | यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा |
संचालन निकाय का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
रिक्त पदों की संख्या | 210 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार |
यूपीपीएससी आवेदन करने की तिथि | 20 फरवरी, 2025 |
यूपीपीएससी आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मार्च, 2025 |
यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 12 अक्टूबर, 2025 |
UP PCS Prelims Exam Pattern 2025: यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी: सामान्य अध्ययन-I और सामान्य अध्ययन-II (CSAT)। CSAT पेपर केवल क्वालीफाइंग होगा, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग सामान्य अध्ययन-I में प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी। जो उम्मीदवार घोषित रिक्तियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें UPPSC प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न की अच्छी समझ होनी चाहिए। यह पैटर्न परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों, अधिकतम अंक, अंकन योजना, परीक्षा की अवधि आदि से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। UPPSC प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2025 के विवरण के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
यूपीपीएससी परीक्षा के चरण | विषय | कुल अंक एवं प्रश्न |
यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा | पेपर 1: सामान्य अध्ययन 1 | 200 अंक और 150 प्रश्न |
पेपर 2: सामान्य अध्ययन 2 (सीएसएटी) | 200 अंक और 100 प्रश्न | |
यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा | सामान्य हिंदी | 150 अंक |
निबंध | 150 अंक | |
सामान्य अध्ययन 1 | 200 अंक | |
सामान्य अध्ययन 2 | 200 अंक | |
सामान्य अध्ययन 3 | 200 अंक | |
सामान्य अध्ययन 4 | 200 अंक | |
सामान्य अध्ययन 5 | 200 अंक | |
सामान्य अध्ययन 6 | 200 अंक | |
साक्षात्कार | व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार | 100 अंक |
UP PCS Prelims Exam Selection Process 2025: UPPSC प्रारंभिक परीक्षा चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित UP PCS प्रारंभिक परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- यह परीक्षा क्वालीफाइंग नेचर की होगी।
- इसमें दो पेपर होंगे:
- सामान्य अध्ययन-I (GS-I): मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग इसी पेपर के अंकों के आधार पर होगी।
- सामान्य अध्ययन-II (CSAT): यह केवल क्वालीफाइंग होगा, इसमें न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
- इस चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- विभिन्न विषयों के कुल 8 पेपर होंगे।
- मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
3. साक्षात्कार (Interview)
- मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- यह चरण 100 अंकों का होगा और उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता व प्रशासनिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर किया जाएगा।
नोट: उम्मीदवार सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना एवं ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation