This is an archived article last updated on Mar 29, 2019. The information may be outdated.

UPPSC भर्ती 2019: प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य पदों के लिए 28 अप्रैल तक होगा आवेदन

Last Updated: Mar 29, 2019, 11:59 IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों हेतु तैयारी कर रहे हैं

UPPSC notification 2019
UPPSC notification 2019

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों हेतु तैयारी कर रहे हैं एवं आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित अधिसूचना में दिए गये पदों के लिए उम्मीदवार 28 मार्च से 28 अप्रैल 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या- A–1/E-1/2019, तिथि 28 मार्च 2019

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन शुरू होने की तिथि- 28 मार्च 2019

आवेदन की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल 2019

पदों का विवरण:

प्रोग्रामर (स्टेट एग्रीकल्चर प्रोडक्शन, मंडी परिषद)- 1 पद

प्रोग्रामर ग्रेड-I (फाइनेंस (इनकम-एक्सपेंडीचर) डिपार्टमेंट- 1 पद

प्रोग्रामर ग्रेड-II (एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिकल एंड क्रॉप पालिसी)- 1 पद

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)- 13 पद

शैक्षणिक योग्यता-

प्रोग्रामर (स्टेट एग्रीकल्चर प्रोडक्शन, मंडी परिषद)- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बी.ई. (कंप्यूटर साइंस या सम्बन्धित विषय) या समकक्ष उच्च शिक्षा होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमसीए/एमएससी या द्वितीय श्रेणी से बैचलर डिग्री के साथ DEO से बी लेवल के सर्टिफिकेट होना चाहिए.

अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

आयु सीमा (1 जुलाई 2019 को):

उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दिया जायेगा.

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से 28 अप्रैल 2019 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड

ऑनलाइन आवेदन लिंक

Rojgar Samachar eBook

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Mar 29, 2019, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News