UPSC CMS Admit Card 2023 Out: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर हुआ घोषित, एग्जाम 16 जुलाई को

Jun 26, 2023, 10:53 IST

UPSC CMS Admit Card 2023 Out:  संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsconline.nic.in से UPSC सीएमएस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमएस परीक्षा 16 जुलाई, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस लेख में UPSC कॉल लेटर डाउनलोड करने के चरण और डायरेक्ट लिंक प्राप्त करें।

UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 upsconline.nic.in पर से डाउनलोड करें
UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 upsconline.nic.in पर से डाउनलोड करें

UPSC CMS Admit Card 2023 Out: परीक्षा प्राधिकरण 'संघ लोक सेवा आयोग' द्वारा  यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड घोषित कर दिया है। UPSC सीएमएसए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। सीएमएस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर/पंजीकरण आईडी और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा। UPSC सीएमएस परीक्षा 16 जुलाई 2023 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

UPSC CMS Exam 2023 Hall Ticket Download प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
UPSC CMS Exam 2023 ऑफिशियल नोटिस  क्लिक करें

UPSC सीएमएस परीक्षा 2023 शेड्यूल

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 16 जुलाई, 2023 को दो पालियो में आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए पहली पाली का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक, और दूसरी पाली का समय दोपहर 2  बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

UPSC CMS Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्म तिथि प्रदान करना आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों देख सकते हैं-

  • पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 'यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड में दी जानकारी चेक करें और इसे परीक्षा के लिए हॉल टिकट प्रिंट करें।

UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 हाइलाइट

आयोजन विवरण
                                        प्रतियोगी परीक्षा का नाम                                     यूपीएससी सीएमएस
                                    एडमिट जारी होने की तिथि                                            24 जून, 2023
                                 सीएमएस (CMS) की फुल फॉर्म                                संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS)
                               प्रवेश पत्र जारी करने वाली संस्था का नाम                               संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
                                 सीएमएस परीक्षा की तारीख                                            16 जुलाई, 2023
                     एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट                                               upsc.gov.in

एक बार जब उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 पर छपी सभी जानकारी की चेक करें और किसी भी गलती के मामले में उन्हें तुरंत यूपीएससी से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में सभी आवश्यक जानकारी जैसे पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, स्थान, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय, COVID-19 निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।

इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कार्यक्रम और समय के अनुसार परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान पालन किए जाने वाले सभी निर्देशों को ध्यान से देखें और पढ़ें। उम्मीदवार, परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना न भूलें, अन्यथा इसके बिना उम्मीदवारों को हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • UPSC सीडीएस परीक्षा 2023 की तारीख क्या है?
    +
    16 जुलाई, 2023
  • UPSC सीएमएस एडमिट कार्ड 2023 रिलीज की तारीख क्या हैं?
    +
    UPSC सीएमएस एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड 24 जून, 2023 को जारी किया गया है.
  • UPSC सीएमएस एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक कहां से प्राप्त करें?
    +
    इस लेख में यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिया गया है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News