UPSC Recruitment 2023 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर , एयर वर्थनेस ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, लाइव-स्टोक ऑफिसर, जूनियर साइंटिस्ट ऑफिसर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर और अन्य सहित 261 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।ये पद देश भर के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों के लिए मांगे गए हैं। इनमें गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और अन्य शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई 2023 या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2023 Notification हाइलाइट
यूपीएससी भर्ती के बारे में जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
संगठन का नाम | संघ लोक सेवा आयोग-यूपीएससी |
भर्ती का नाम | यूपीएससी भर्ती 2023 |
पोस्ट नाम | जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर एवं विभिन्न पोस्ट |
कैटेगरी | सरकारी नौकरी |
कुल रिक्ति | 261 |
आवेदन करने का तारीका | ऑनलाइन |
आवेदन करने की तिथि | 24 जून, 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13 जुलाई, 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC Recruitment 2023 Notification PDF |
UPSC Vacancy 2023 डिटेल
भर्ती अभियान का लक्ष्य निम्नलिखित पदों के लिए कुल 261 रिक्तियों को भरना है:
पद का नाम | रिक्त पद | ||
एयर वर्थनेस ऑफिसर | 80 | ||
एयर सेफ्टी ऑफिसर | 44 | ||
पशुधन अधिकारी | 6 | ||
जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी | 5 | ||
सरकारी वकील | 23 | ||
जूनियर अनुवादक अधिकारी | 86 | ||
सहायक इंजीनियर | 3 | ||
सहायक सर्वेक्षण अधिकारी | 7 | ||
प्रिंसिपल ऑफिसर | 1 | ||
सीनियर लेक्चरर | 3 |
UPSC Recruitment 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 24 जून, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई, 2023
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई, 2023
UPSC भर्ती 2023 के लिए योग्यता
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग डिग्री, ग्रेजुएट डिग्री, फिजिक्स या गणित में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री सहित अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अतिरिक्त योग्यता के साथ इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSC भर्ती 2023 Apply Online कैसे करें?
- संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'भर्ती' टैब पर जाएं और 'ऑनलाइन भर्ती आवेदन, ओआरए' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन पत्र को भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
यूपीएससी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक
यहां दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें |
यूपीएससी भर्ती 2023 के लिए आयु-सीमा और वेतन
यूपीएससी भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को वेतन मैट्रिक्स के वेतन स्तर 14 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष है।
UPSC Recruitment 2023 के आवेदन शुल्क
आप इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा और महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation