UPSSSC PET Cut Off 2023: जानें कितनी जा सकती है यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा की कट ऑफ?
UPSSSC PET Cut Off 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग 28 और 29 अक्टूबर 2023 को UPSSSC पीईटी परीक्षा आयोजित कर रहा हैI आयोग परीक्षा पूरी होने की साथ बाद रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी करेगाI कट ऑफ़ अंक किसी परीक्षा के वो न्यूनतम योग्यता अंक है जो किसी उम्मीदवार को परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए जरूरी होते हैंI आइये जानें इस बार कितनी जा सकती है पीईटी परीक्षा की कट ऑफ?
UPSSSC PET Cut Off 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) 28 और 29 अक्टूबर 2023 यूपी पीईटी परीक्षा आयोजित कर रहा हैI आयोग परीक्षा पूरी होने के बाद उतर कुंजी और कट ऑफ अंक भी जारी करेगाI कट ऑफ़ अंक किसी परीक्षा के वो न्यूनतम योग्यता अंक है जो किसी उम्मीदवार को परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए जरूरी होते हैंI यूपी पीईटी परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में 40% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे और तभी आपको पीईटी प्रमाणपत्र मिलेगा जिसका उपयोग आप सरकारी नौकरी में शामिल होने के लिए कर सकते हैं। अपनी योग्यता स्थिति के बारे में जानने के लिए नीचे उम्मीदवार यूपीएसएसएससी पीईटी कट ऑफ मार्क्स 2022 और 2023 के अंकों की तुलना कर सकते हैं। यहाँ आप यूपीएसएसएससी पीईटी की संभावित कट ऑफ और इस वर्ष की कट ऑफ के विषय में जानकारी देख सकते हैंI
UPSSSC PET Cut Off Marks 2022
| केटेगरी | कट ऑफ अंक (2022) |
| सामान्य | 62.96 |
| ओबीसी | 62.96 |
| एस सी | 61.8 |
| एससी | 44.71 |
| ईडब्ल्यूएस | 62.96 |
| पीडब्ल्यूडी | 51.12 |
UPSSSC PET Cut Off Marks 2023
यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई है इस परीक्षा के लिए संभावित कट ऑफ जाननें के लिए नीचे टेबल देखें
| केटेगरी | वर्ष 2023 के लिए संभावित कट ऑफ |
| सामान्य | 66-70 |
| ओबीसी | 60-65 |
| एस सी | 50-55 |
| एससी | 50-55 |
| ईडब्ल्यूएस | 60-65 |
| पीडब्ल्यूडी | 45-50 |
UPSSSC PET 2023 अंकों की गणना कैसे करें?
एक बार जब उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लेते हैं, तो वे अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
यूपीएसएसएससी पीईटी अर्हता अंक (100 में से) = 1 एक्स सही उत्तर - 1/4 एक्स (गलत उत्तर)
उनके उत्तरों की तुलना उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों से करें।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए स्वयं को 1 अंक प्रदान करें।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लें।
उनका अनुमानित अंक प्राप्त करने के लिए सभी अंकों को जोड़ें।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com