दिहाड़ी मजदूर SSC GD परीक्षा पास कर बना CISF कांस्टेबल, मेहनत और लगन से कायम की मिसाल

Last Updated: Jun 16, 2026, 16:09 IST

कहते हैं कि मुश्किलें दिल के इरादे आजमाती हैं, स्वप्न के परदे निगाहों से हटाती हैं। हौसला मत हार गिरकर ओ मुसाफिर, ठोकरें इंसान को चलना सिखाती है। मणिपुर के रहने वाले लेशराम की कहानी भी यही है, जिन्होंने घर चलाने के लिए ईंटें ढोने के बावजूद अपनी मेहनत जारी रखी और आज वह SSC GD परीक्षा पास कर CISF कांस्टेबल बन गए हैं।

Laishram Abungsana
Laishram Abungsana

लैशराम अंबुगसाना सिहं, आज अपनी कड़ी मेहनत, लगन और जीत के जज्बे के बूते SSC GD परीक्षा पास कर CISF कांस्टेबल बन गए हैं। हालांकि इनका कांस्टेबल बनने का सफर इतना आसान नहीं था। लैशराम के घर के हालात इतने खराब थे कि परिवार के पेट पालने के लिए उन्होंने ईंट भट्टे पर भी काम किया। देश इनके हौंसले को सलाम कर रहा है। लैशराम सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। आज हम आपको लैशराम अंबुगसाना सिहं की सफलता की कहानी के बारे में बताएंगे। 

लैशराम अंबुगसाना सिहं का परिचय 

लैशराम अंबुगसाना सिहं का जन्म मणिपुर के इंफाल वेस्ट में हुआ। लैशराम ने SSC GD परीक्षा पास कर CISF कांस्टेबल का पद हासिल किया है। वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति हमेशा खराब ही रही पर लैशराम ने मेहनत करना नहीं छोड़ा। अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते रहे। परिवार ने भी पढ़ाई के लिए खूब मोटिवेट किया। परिवार का पेट पालने के लिए वह ईंटे ढोते थे। आज बेटे के CISF कांस्टेबल बनने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। 

लैशराम अंबुगसाना के सपने को जब मिली उड़ान 

लैशराम अंबुगसाना के CISF कांस्टेबल बनने के सपने को उड़ान तब मिली, जब उन्होंने इंफाल स्थित असम राइफल्स स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग ली। इस सेंटर में उन्हें एक डिसिप्लीन माहौल के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी मिली। असम राइफल्स स्किल डेवलपमेंट सेंटर असम राइफल्स और होमलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट की साझा पहल है, जहां युवाओं को रोजगार और सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है। लैशराम की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही ट्रेनिंग और मेहनत से कोई भी युवा अपने सपनों को पूरा कर सकता है। 

SSC GD Answer Key 2026 हुई जारी 

एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 15, जून को जारी कर दी है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार प्रोविजनल एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 16, 2026, 16:09 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News