महंगी गाड़ियों के शौकीन, कौन थे Prateek Yadav?
Who is Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया है। 38 साल की उम्र में महंगी गाड़ियों के शौकीन प्रतीक यादव की मृत्यु का कारण अभी नहीं पता। प्रतीक यादव को लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस के लिए जाना जाता था। यहां से विस्तार से जानें प्रतीक यादव के बारे में।
Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के राजनीति से जुड़े इस परिवार के हसती को लेकर बुधवार को एक दुखद खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति, यानी प्रतीक यादव का आज 13 मई 2026 की सुबह निर्धन हो गया है।
प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। लखनऊ के सिविल अस्पताल में सुबह लगभग 6:00 बजे उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में 'प्रतीक यादव' एक ऐसा नाम रहे हैं, जिन्होंने अपनी पहचान राजनीतिक गलियारों से इतर अपनी जीवनशैली और फिटनेस के प्रति अपने जुनून से बनाई। साथ ही, प्रतीक यादव, Samajwadi Party के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी हैं।
लग्जरी गाड़ियों का बेजोड़ शौक
प्रतीक यादव को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनकी महंगी गाड़ियों को लेकर होती थी। वे अपनी "लेम्बोर्गिनी हुराकन - Lamborghini Huracan” के लिए अपने जिले में ही नहीं बल्कि पूरे देश के सभी लोगों और यंग जेनेरेशन के बीच हमेशा सुर्खियों में बनें रहते थे।
प्रतीक यादव की नीले रंग की इस सुपरकार गाड़ी की कीमत भी करोड़ों में थी। साथ ही, जब वे इसे लखनऊ की सड़कों पर लेकर निकलते थे, तो लोगों की भीड़ लग जाती थी। गाड़ियों के प्रति उनका प्रेम केवल दिखावा नहीं, बल्कि एक गहरा शौक था। उनके गैरेज में लेम्बोर्गिनी के अलावा कई सारी High-end SUV और Luxury Sedan जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
फिटनेस फ्रीक और बॉडीबिल्डिंग के हीरो
प्रतीक यादव गाड़ियों के साथ फिटनेस फ्रीक और बॉडीबिल्डिंग के लिए भी काफी सुर्खियों में बने रहते थे। ऐसा कह सकते हैं कि उनकी दूसरी बड़ी पहचान उनका 'फिटनेस' का मशहुर अवतार था। उनके बड़े भाई अखिलेश यादव राजनीति के लिए बनें रहे, वहीं प्रतीक ने खुद को राजनीति में न रख कर जिम और बॉडीबिल्डिंग के प्रति समर्पित किया।
जिम के शौकीन प्रतीक यादव ने अपनी शानदार फिजीक के साथ-साथ लखनऊ में एक आलीशान जिम भी खोला था। वह हमेशा से यंग बच्चों के लिए एक फिटनेस आइकन के रूप में बने रहे थे। साथ ही, उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती थी।
राजनीति से दूरी और साधारण जीवन
मुलायम सिंह यादव का बेटा होने के बावजूद भी, प्रतीक यादव ने राजनीति में कभी भी कदम नहीं रखा। उन्होंने खुद को रियल एस्टेट और जिम बिजनेस तक सीमित रखा। उनकी पत्नी, अपर्णा यादव, राजनीति में एक्टिव हैं साथ ही, पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी हिस्सा रही।
यहां भी पढ़े: PSEB 12th Result 2026 Declared: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.