- मेरी बधाई उन सभी छात्रों के लिए जिन्होंने P.T. पास किया है.
- G.S Main दो पेपर में बंटा है प्रत्येक पेपर 300 अंक के होते हैं 3 घंटे का समय उपलब्ध होगा.
- G.S Main के प्रथम पत्र में भारत आधुनिक इतिहास (1757-1947), भारत का भूगोल, भारत का समसामियिकी, भारत में आर्थिक सामाजिक समस्या, भारत में राजनीतिक सामाजिक समस्या इत्यादि से प्रश्न रहेंगे.
- G.S के द्वितीय पत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Tech), सांख्यिकी, विश्व का Current Affairs, I.R (International Relation) अर्थव्यवस्था भारत एवं विश्व के परिप्रेक्ष में प्रश्न होंगे.
- भारत का आधुनिक इतिहास के लिए NCERT की 12 वीं कक्षा की पुस्तक बिपन चन्द्रा द्वारा लिखीं पढ़ें. इसके अतिरिक्त स्पेक्ट्रम प्रकाशन की पुस्तक आधुनिक भारत का इतिहास अवश्य पढ़ें एवं इसके पीछे दिए गए महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों से सम्बन्धित जानकारी लें.
- भारत का भूगोल में से दो भाग से प्रश्न पूछे जाएंगे भारत का भौतिक भूगोल जिसमें नदी, पर्वत, मानसून, मिट्टियां, वन जनसंख्या के स्वरूप इत्यादि. इसके लिए NCERT की 11 वीं कक्षा की पुस्तक भारत का भूगोल को पढ़ें. आर्थिक भूगोल से भारत के संबंध में प्रश्न पूछे जाएंगें जिसमें आधारभूत संरचना औद्योगिक गतिविधियां, रेल, सड़क, हवाई, जल परिवर्तन इत्यादि से होंगे.
- आर्थिक राजनीतिक सामाजिक समस्या के लिए राम आहूजा की पुस्तक का अध्ययन ‘भारत-2011’ के साथ करें.
- IAS G.S. Main Polity की तैयारी के लिए ब्रज किशोर शर्मा का गहनता से अध्ययन करें.
- भारत के समसामियिकी (Current Affairs) के प्रश्न पिछले एक वर्ष की घटनाओं पर आधारित होते हैं. इसीलिये Daily News Paper काफी उपयोगी है. इसी प्रकार G.S. Paper II में विश्व घटनाओं पर आधारित प्रश्नों के उत्तर भी Daily news Paper से तैयार करें.
- भारत एवं विश्व के देशों के संबंध I.R. (International Relation) में पूछे जाते हैं. इसमें तीन भाग में प्रश्न बंटें होते हैं. प्रथम भाग में भारत एवं पड़ोसी देशों के साथ संबंध जैसे भारत-पाक, भारत-चीन etc. दूसरे भाग में भारत एवं बड़े देश जैसे India, U.S.A, India, Ruse, India-European. तीसरे भाग में भारत एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से संबंध जैसे भारत-आसियान भारत-सार्क इत्यादि.
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अंतरिक्ष तकनीक INSAT, IRS, GSLV, PSLV मिसाइल तकनीक, परमाणु ईंधन, जैव तकनीक, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, कुछ प्रमुख बीमारी एवं उसके समाधान इत्यादि के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके लिए साइंस रिपोर्टर मैगजीन बहुत उपयोगी है.
- आईएएस मुख्य परीक्षा में अर्थ-शास्त्र के प्रश्न भारत एवं विश्व के आर्थिक गतिविधियों पर आधारित होते हैं. इसमें प्रश्न अर्थशास्त्र के विभिन्न पहलुओं और उनके वर्तमान परिपेक्ष से लिए जाएंगे. इसके लिए ‘मिश्र एवं पुरी’ की पुस्तक के साथ नवभारत टाइम्स के अर्थजगत सम्बन्धित समाचार उपयोगी है.
- सांख्यिकी के लिए NCERT की 11वीं कक्षा की पुस्तक को हल करें इसमें आंकड़ों को चित्र द्वारा दिखाए जाने सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे.
- अगले लेख में मैं आपको लंबे एवं दो अंक वाले प्रश्नों के संबंध में विस्तार से बताऊंगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation