संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के मनोविज्ञान का प्रथम प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं.
मनोविज्ञान
प्रश्न-पत्र - I
अनुदेश
प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है.
प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर –पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित्त माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे.
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य है. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए .
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अंत में दिए गए है.
खण्ड-क
1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 100 शब्दों से अधिक में न हो: 10x6=60
(क) उन कुंजी अभिग्रहीतों का वर्णन कीजिए, जिनके आधार पर मनोविज्ञान एक विज्ञान होने का दावा करता है.
(ख) निम्न आय वर्ग से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रतिपूरक शिक्षा के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए प्रायोगिक अध्ययन की एक योजना सुझाइए.
(ग) STM और LTM के बीच किन आधारों पर विभेदन किया जाता है?
(घ) स्मृति-सहायक साधनों के उपयोग का वर्धन करने में कूट-लेखन के सिद्धान्त किस प्रकार से सहायता करते हैं?
(ङ) निषेधात्मक प्रबलन और दण्ड के बीच विभेदन कीजिए. अधिगम के सन्दर्भ में दण्ड की परिसीमाओं का उल्लेख कीजिए.
(च) प्रत्यक्षीकरण की प्रकृति के सम्बन्ध में भ्रम क्या कुछ बताते हैं?
2. (क) सामाजिक रचनावाद क्या होता है? वह मुख्य धारा मनोविज्ञान को किस प्रकार से चुनौती देता है? 20
(ख) जैसा कि कुत्तों पर चिरसम्मत प्रयोग द्वारा प्रदर्शित होता है, अधिगत विवशता के परिणामों पर चर्चा कीजिए. वास्तविक जीवन में उसके समरूपों को मालूम कीजिए. 20
(ग) मनोवैज्ञानिक अभिलक्षणों के लिए जीन प्रारूप और लक्षण प्रारूप के बीच मस्तिष्क किस प्रकार बीच-बचाव करता है? 10
(घ) प्रत्यक्षण की ऊर्ध्वमुखी और अधोमुखी थियोरियों के बीच विषमताएं बताइए. 10
3. (क) संकेत संज्ञापन थियोरी, निर्णयन प्रक्रम की किस प्रकार परिकल्पना करती है? उसका अनुप्रयोग मनोविज्ञान के अन्य किन-किन क्षेत्रों में किया जा सकता है? 30
(ख) प्रक्रमण का स्तर मॉडल किस प्रकार से बहुसंचयी और कार्यशील स्मृति मॉडलों से भिन्न है? स्पष्ट कीजिए. 30
4. (क) किशोरावस्था के दौरान पहचान निर्माण में लालन-पालन शैली, समसमूह (पीयर ग्रुप) और मीडिया की भूमिकाओं का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए. 30
(ख) नियंत्रण, मापन और शिल्पकृतियों के लिए सरोकारों का परीक्षण कीजिए और साथ ही बताइए कि वैज्ञानिक मनोविज्ञान के विकास में वे किन खतरों को सामने ले आते हैं. 30
खण्ड-ख
5. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 100 शब्दों से अधिक में न हो: 10x6=60
(क) आगनात्मक और निगमनात्मक तर्कना के बीच विभेदन कीजिए और आगनात्मक तर्कना के प्रति वैज्ञानिकों की अभिरुचि के कारण बताइए.
(ख) उद्दोलन थियोरी, मानव अभिप्रेक्षण को किस प्रकार समझाती है?
(ग) अन्तर्जात अभिप्रेक्षण और बहिर्जात अभिप्रेक्षण के बीच क्या अन्तर है? उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिए.
(घ) हम अपने बारे में जो जानकारी धारण किए रहते हैं, वह किस प्रकार से संगठित और निर्वाचित होती है?
(ङ) तरल और क्रिस्टलित बुद्धि के मॉडल की स्पीयरमैन की द्वि-कारक थियोरी के साथ तुलना कीजिए.
(च) संवेगों के क्या-क्या प्रकार्य हैं?
6. (क) सर्जकता को पहचानने की क्या-क्या कसौटियां हैं? कक्षा के परिवेश में अध्यापक किस प्रकार सर्जकता की प्रोन्नति कर सकता है? 30
(ख) जे० पी० दास द्वारा प्रस्तावित बुद्धि के मॉडल का वर्णन और मूल्यांकन कीजिए. 30
7. (क) भाषा, संचार के अन्य रूपों से किस प्रकार भिन्न हैं? सम्बद्ध अध्ययनों का हवाला देते हुए भाषेतर संचार से भाषा के उपयोग तक बच्चों की प्रगति को लिपिबद्ध कीजिए. 30
(ख) अन्तः सांस्कृतिक अध्ययनों के उद्धरण देते हुए 'आत्मन्' की भारतीय और पाश्चात्य व्याख्याओं की तुलना कीजिए और कल्याण के लिए उनके निहितार्थों को उजागर कीजिए. 30
8. (क) चेतना अध्ययनों के क्षेत्र में प्रमुख विकासों को विस्तार से स्पष्ट कीजिए और मनोवैज्ञानिक प्रकार्यों पर 'ध्यान' के प्रभाव को बताइए. 30
(ख) मूल्यों के विभिन्न मनोवैज्ञानिक मापदण्डों का वर्णन कीजिए और स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच मूल्यों को विकसित करने के लिए एक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कीजिए. 30
Comments
All Comments (0)
Join the conversation