संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के हिंदी साहित्य का प्रथम प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं.
हिंदी साहित्य
प्रश्न-पत्र I
समय : तीन घण्टे पूर्णांक : 300
अनुदेश
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य है. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अंत में दिए गए है.
सभी प्रश्नों के उत्तर हिंदी में दे.
Section ‘A’
1. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए : 20x3=60
(क) देवनागरी लिपि का क्रमिक विकास.
(ख) स्वंतंत्रता आन्दोलन और हिन्दी.
(ग) हिन्दी ब्याकरण के सन्दर्भ में किशोरीदास वाजपेयी का योगदान.
2. (अ) ‘मध्यकाल में कब्याभाषा के रूप में अवधी के विकास को विवेचित कीजिए. 30
(ब) हिन्दी के विकास में उसकी प्रमुख बोलियों का योगदान निरुपित कीजिए. 30
3. (अ) रंहीम की कब्याभाषा का स्वरुप और वेशिस्ट बताइए. 20
(ब) हिन्दी की वैज्ञानिक तथा तकनिकी शब्दावली के अधतन विकाश को निम्नलिखित संदर्भो में विवेचित किजिए. 20x2=40
(क) ब्यवसायिक शिक्षा
(ख) मौलिक वैज्ञानिक लेखन
4. (अ) हिन्दी के विकास में अपभ्रंश की भूमिका स्पष्ट किजिए. 30
(ब) परिनिस्थित हिन्दी के ब्याकर्निक स्वरूप की विवेचना कीजिए. 30
Section ‘B’
5. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए : 20x3=60
(क) भक्तमाल
(ख) निराला की काब्य चेतना
(ग) पद्धावत में लोकतत्व
6. (अ) रीतिबद्ध काब्य और रीतिमुक्त काब्य में क्या अंतर है ? स्पष्ट कीजिए. 30
(ब) जनकवि के रूप में नागार्जुन का मूल्यांकन कीजिए. 30
7. (क) हिन्दी साहित्य में आचार्य रामचंद्र शुक्ल का वही महत्व है, जो उपन्यासकार प्रेमचन्द और कवि निराला का,आप इस कथन से कहाँ तक सहमत है? स्पष्ट कीजिए. 30
(ख) प्रयोगवाद का हिन्दी कविता के विकास में क्या योगदान है? स्पष्ट कीजिए. 30
8. (क) ‘ शब्द –काब्य की साधना के लिए वस्तु –काब्य का अनुशीलन परम आवश्यक है’, इस कथन की ब्याख्या कीजिए. 30
(ख) जैनेन्द्र की कहानी-कला की प्रमुख विशेषताए बताइए. 30
आईएएस मुख्य परीक्षा 2011 : हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्न-पत्र
Comments
All Comments (0)
Join the conversation