इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में भारतीय अर्थव्यवस्था, राज्यों से संबंधित, राष्ट्रीय समाचार, खेल-कूद, विज्ञान व व्यक्तित्व आदि से संबंधित ऐसे प्रश्न होते हैं, जिनका भारत से संबंध है. इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. सितंबर 2011 के इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप भारत में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. निम्नलिखित में से किस राज्य लोक सेवकों की अवैध रूप से अर्जित धन या संपत्ति के अधिग्रहण संबंधी विधेयक को राज्य कैबिनेट ने 20 सितंबर 2011 को मंजूरी प्रदान की.
a. उत्तर प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
Answer: (b) उत्तराखंड
2. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की 150वीं जयंती का समारोह 25 दिसंबर 2011 से शुरू होकर 25 दिसंबर 2012 तक चलाया जाना है. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक क्रियान्वयन समिति के गठन को 20 सितंबर 2011 को मंजूरी प्रदान की. इस क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
a. दिल्ली से राज्यसभा सांसद डॉ कर्ण सिंह
b. कुमारी सैलजा
c. केंद्रीय विधि मंत्री सलमान खुर्शीद
d. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति लाल सिंह
Answer: (a) दिल्ली से राज्यसभा सांसद डॉ कर्ण सिंह
3. केन्द्र सरकार ने बिहार राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा प्रदान करने पर विचार करने के लिए दो सदस्यीय अंतर मंत्रालयी समूह का गठन 20 सितंबर 2011 को किया. निम्नलिखित में से इसका अध्यक्ष किसे बनाया गया?
a.सलमान खुर्शीद
b. कर्ण सिंह
c. सुमित बोस
d. योजना आयोग की सदस्य सचिव सुधा पिल्लई
Answer: (d) योजना आयोग की सदस्य सचिव सुधा पिल्लई
4. वर्ष 2009 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु हिंदी के किस कथाकार का चयन किया गया? इनके चयन की घोषणा 20 सितंबर 2011 को की गई.
a. अमरकांत
b. चंद्रशेखर कंबर
c. नामवर सिंह
d. शहरयार खान
Answer: (a) अमरकांत
5. साहित्यकार चंद्रशेखर कंबर का चयन वर्ष 2010 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए किया गया. इनके चयन की घोषणा 20 सितंबर 2011 को की गई. चंद्रशेखर कंबर किस भाषा के साहित्यकार हैं?
a. मराठी
b. तेलगू
c. कन्नड़
d. तमिल
Answer: (c) कन्नड़
सभी प्रतियोगी परीक्षा के करेंट अफेयर्स की तैयारी हेतु जागरण जोश का करेंट अफेयर्स पढ़ें .
Comments
All Comments (0)
Join the conversation