यहां पर उन घटनाओं का तिथिवार वर्णन किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं. ये घटनाएं भारत के विभिन्न राज्यों में 21 से 27 जनवरी 2013 के मध्य घटी हैं. परीक्षार्थी इनको पढ़कर संबंधित परीक्षा में सहयोग ले सकते हैं.
21 जनवरी 2013
• भारतीय नौसेना के सबसे बड़े अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस-सरयू का गोवा के वास्को में जलावतरण.
• दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में शुरू.
22 जनवरी 2013
• केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के झाबुआ की जिलाधिकारी जयश्री कियावत को वर्ष 2012 के लिए सर्वश्रेष्ठ चुनाव प्रक्रिया पुरस्कार के लिए चयनित.
• भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद से नितिन गडकरी का इस्तीफा.
• उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राजनैतिक पार्टी जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी का भारतीय जनता पार्टी में विलय.
23 जनवरी 2013
• आपराधिक कानून में संभावित संशोधनों के बारे में सुझाव देने के लिए भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जेएस वर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी.
• उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह द्वारा अपनी जनक्रांति पार्टी राष्ट्रवादी का भारतीय जनता पार्टी में विलय.
• राजनाथ सिंह 3 वर्ष (2013-2016) के लिए भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित.
24 जनवरी 2013
• समाज में बालिकाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया.
• केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने भारतीय खुदरा बाजार में प्रवेश पाने के लिए वालमार्ट द्वारा लॉबिंग के आरोपों की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति बनाने को मंजूरी प्रदान की.
• प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में देश के विभिन्न हिस्सों से आये 22 बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया.
25 जनवरी 2013
• वर्ष 2013 के लिए चित्रकार एस हैदर रजा एवं वैज्ञानिक प्रो. यशपाल सहित कुल 108 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कार के लिए किया गया.
• सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया.
• फिल्म अभिनेता- निर्माता कमल हासन की विवादित फिल्म विश्वरूपम केरल में प्रदर्शित.
26 जनवरी 2013
• भारत ने बंगाल की खाड़ी में पानी के भीतर चलने वाली K-15 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
• भारत ने अपना 64वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक थे.
27 जनवरी 2013
• भारत और इंग्लैंड के मध्य देश में ही खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला भारत ने 3-2 से जीती.
इंडिया दिस वीक: 21 जनवरी-27 जनवरी 2013
यहां पर उन घटनाओं का तिथिवार वर्णन किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं. ये घटनाएं भारत के विभिन्न राज्यों में 21 से 27 जनवरी 2013 के मध्य घटी हैं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation