यहां पर आईएएस/पीसीएस/एसएससी/बैंकिंग/सेना/नौसेना जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्विज दिए गए हैं जो भारतएवं विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित हैं. यह क्विज 3 से 9 सितंबर 2012 के मध्य के हैं. इस क्विज को प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है.
1. 17 वां शिखर सम्मेलन वर्ष 2015 में कहां आयोजित करने का निर्णय लिया गया. यह निर्णय नाम के 16वें शिखर सम्मेलन के अवसर पर 31 अगस्त 2012 को ली गई.
a. भारत की राजधानी नई दिल्ली
b. वेनेज़ुएला की राजधानी कैराकास
c. बांग्लादेश की राजधानी ढाका
d. मिस्र की राजधानी काहिरा
Answer: (b) वेनेज़ुएला की राजधानी कैराकास
2. माइकल क्लार्क डंकन का दिल का दौरा पड़ने से लॉस एंजिल्स में 3 सितंबर 2012 को निधन गया. इनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से था?
a. फिल्म
b. साहित्य
c. चिकित्सा
d. समाजसेवा
Answer: (a) फिल्म
3. मेकांग-गंगा सहयोग की छठी बैठक नई दिल्ली में 3-4 सितंबर 2012 को संपन्न हुई. इस बैठक में भारत ने आसियान देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के उद्देश्य से 10 लाख डॉलर के योगदान देने का निर्णय लिया. मेकांग-गंगा सहयोग में निम्नलिखित में से कौनसा देश शामिल नहीं है?
a. कंबोडिया
b. लाओस
c. वियतनाम
d. बांग्लादेश
Answer: (d) बांग्लादेश
4. भारत के किस अर्थशास्त्री को विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया? विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने इनके नियुक्ति की जानकारी 5 सितंबर 2012 को दी.
a. रघुराम राजन
b. कौशिक बसु
c. कल्पना जोशी
d. अंशुमान
Answer: (b) कौशिक बसु
5. भारत और किस देश के मध्य खेल, स्वास्थ्य, संस्कृति, शिक्षा, श्रम और ऊर्जा के क्षेत्रों में 6 समझौते 3 सितंबर 2012 को किए गए?
a. ताजिकिस्तान
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. अफगानिस्तान
Answer: (a) ताजिकिस्तान
6. भारत और चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर शुरू करने पर 4 सितंबर 2012 को सहमत हो गए. इन दोनों देशों के बीच आखरी बार संयुक्त सैन्य अभ्यास किस वर्ष में हुआ था?
a. वर्ष 2001
b. वर्ष 2009
c. वर्ष 2010
d. वर्ष 2007
Answer: (c) वर्ष 2010
Comments
All Comments (0)
Join the conversation