केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी 2014 (Central Teacher Eligibility Test, CTET – Feb 2014) के परीक्षा कार्यक्रम में सशोधन किया है. यह परीक्षा अब 16 फरवरी 2014 को आयोजित की जानी है. सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के माध्यम से कक्षा I से VIII तक शिक्षक के रूप में नियुक्ति हेतु पात्र उम्मीदवारों का चयन करता है.
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
| परीक्षा की तिथि | 16 फरवरी 2014 | |
| द्वितीय प्रश्न पत्र | प्रथम सत्र (सुबह सत्र) | सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| प्रथम प्रश्न पत्र | द्वितीय सत्र (संध्या सत्र) | दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक |
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) फरवरी 2014 हेतु आवेदन कर चुके उम्मीदवार 18 दिसंबर 2013 से अपने आवेदन की स्थिति जान सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation