होगी ज्ञान में बढोतरी
नए शिक्षा चैनल की शुरुआत देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बडी क्रांति मानी जा रही है। इस 24 घंटे के शिक्षा चैनल की मदद से छात्र अपने ज्ञान में बढोत्तरी कर सकेंगे। इतना ही नहीं इसके जरिए छात्रों को टेक्स्ट बुक के माहौल से इतर मनोरंजक अंदाज में शिक्षा का रास्ता मिल सकेगा। विज्ञान हो या दूसरे विषय, इससे कठिन विषयों को समझ सकेंगे।
विनीत
परेशानियां दूर करेगा
शिक्षा के क्षेत्र में इस समय पूरे देश में जागरुकता आई है। पैरेंट्स शुरुआत से ही अपने बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिए चिंतित रहते हैं। नए शिक्षा चैनल की शुरुआत से अब आरंभिक दौर से ही बच्चों में एजुकेशन के बारे में दिलचस्पी बढेगी। तो वहीं बच्चों की शिक्षा के बारे में पैरेंट्स की चिंताएं भी कम होंगी।
पीयूष
फायदे में रहेंगे युवा
आज शिक्षा में प्रयोग किए जा रहे हैं। नए शिक्षा चैनल की शुरुआत एक अहम कदम है। भारत जैसे विशाल देश में ऐसे प्रयोग की सार्थकता और ज्यादा है। जहां कुल आबादी में युवाओं का प्रतिशत ज्यादा है। समझा जा सकता है कि इस प्रयोग से देश की बडी आबादी लाभान्वित होगी। उम्मीद की जानी चाहिए कि शिक्षा में ऐसे क्रिएटिव प्रयोग होते रहेंगे।
मो. आदिल
समझ बढेगी
एनसीईआरटी का शिक्षा चैनल युवाओं के लिए वरदान है। अब तो प्रमाणित हो चुका है कि हम अनुभव करके चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। ऐसे में नया शिक्षा चैनल छात्रों को कठिन से कठिन विषय को बेहतर ढंग से समझाने में मददगार होगा। एनसीईआरटी का यह कदम वास्तव में सराहनीय है।
मोनिका
जेजे डेस्क
क्या एनसीईआरटी का एजुकेशन चैनल कारगर होगा?
नए शिक्षा चैनल की शुरुआत देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक बडी क्रांति मानी जा रही है
Comments
All Comments (0)
Join the conversation