संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा आईएफएस परीक्षा 2016 का अधिसूचना जारी कर दिया है. आयोग ने वन सेवा के लिए 110 पदों के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है.
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 2016 के लिए अपना आवेदन पत्र 27 मई 2016 तक भेज सकते है.
यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2016 : पात्रता मानदंड
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2016 के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम 1956 की धारा 3 के अंतर्गत किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हो.
व्यावसायिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार के पास यदि सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पेशेवर और तकनीकी डिग्री या समकक्ष हो तो वे भी परीक्षा के पात्र है.शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें.
यूपीएससी आईएफएस 2016-प्रयासों की संख्या
यूपीएससी आईएफएस 2016 में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी कुल 6 बार शामिल हो सकते हैं. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों पर यह नियम लागू नहीं है. वे स्वेच्छा जे जितनी बार चाहें इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
आईएएस प्रारंभिक 2016 के पूर्ण विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें
यूपीएससी परीक्षा आईएफएस 2016 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी आईएफएस 2016 प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आईएफएस 2016 मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.
यूपीएससी परीक्षा आईएफएस 2016: आवेदन कैसे करें
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2016 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप के माध्यम से यूपीएससी परीक्षा आईएफएस 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यूपीएससी परीक्षा आईएफएस 2016: अध्ययन सामग्री के लिए क्लिक करें
यूपीएससी परीक्षा आईएफएस 2016: परीक्षा पैटर्न
सिविल सेवा परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी- प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा जिसके बाद साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी.
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आईएफएस 2016 : सिलेबस
यूपीएससी आईएफएस 2016 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जो 200 अंकों की होगी तथा परीक्षा पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे. इस पेपर में 200 अंकों का सामान्य अध्ययन से सम्बंधित सवालों को भी शामिल किया जाएगा.
आईएएस परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएससी आईएफएस 2016 : सिलेबस
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आईएफएस 2016 मुख्य परीक्षा दो पेपर के होंगे-पेपर-ए और पेपर-बी जो भारतीय भाषा और अंग्रेजी में होंगे.
• पेपर-I: सामान्य अंग्रेजी 300 अंक
• पेपर-II: सामान्य ज्ञान- 300 अंक
• पेपर-III: वैकल्पिक विषयों की सूची में से चयनित कोई दो विषय, जिसमे प्रत्येक विषय दो पेपर के होंगे-अंक 200
वैकल्पिक विषय:
•कृषि
•कृषि इंजीनियरिंग
• पशुपालन और पशु चिकित्सा
•विज्ञान
• बॉटनी
•रसायन विज्ञान
•रासायनिक अभियांत्रिकी
•अभियांत्रिकी
• वानिकी
•भूगर्भशास्त्र
•अंक शास्त्र
•मैकेनिकल इंजीनियरिंग
•भौतिक विज्ञान
• सांख्यिकी
•प्राणि विज्ञान
महत्वपूर्ण तिथियां:
विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि : 27 अप्रैल 2016
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 मई 2016
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 07 अगस्त 2016
मुख्य परीक्षा की तिथि : 12 नवंबर 2016
यूपीएससी (आईएफएस) परीक्षा 2016 विवरण :
• भारतीय प्रशासनिक सेवा
• भारतीय विदेश सेवा
• भारतीय पुलिस सेवा
• भारतीय पी एंड टी लेखा एवं वित्त सेवा समूह 'क'
• भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क), ग्रुप 'ए'
• भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय राजस्व सेवा (आईटी), ग्रुप 'ए'
• भारतीय आयुध निर्माणी, ग्रुप 'ए' (सहायक कार्य प्रबंधक, प्रशासन)
• भारतीय डाक सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय सिविल लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेल यातायात सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेल लेखा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, ग्रुप 'ए'
• रेलवे सुरक्षा बल में सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद, ग्रुप 'ए'
• भारतीय रक्षा संपदा सेवा, ग्रुप 'ए'
• भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड), ग्रुप 'ए'
• भारतीय व्यापार सेवा, ग्रुप 'ए' (जीआर। तृतीय)
• भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा, ग्रुप 'ए'
• सशस्त्र बलों के मुख्यालय सिविल सेवा, ग्रुप 'बी' (अनुभाग अधिकारी ग्रेड)
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली सिविल सेवा, ग्रुप 'बी'
• दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली पुलिस सेवा, ग्रुप 'बी'
Comments
All Comments (0)
Join the conversation