1. वैज्ञानिकों ने साइबेरिया में मिले हिम युग के हजारों वर्ष पुराने बीज अवशेष से पूर्ण फूल विकसित करने में सफलता प्राप्त की है। यह फूल आज से कितने वर्ष पहले प्राकृतिक रूप से खिला करता था?
(क) 50,000 वर्ष पहले
(ख) 80,000 वर्ष पहले
(ग) 30,000 वर्ष पहले
(घ) 10,000 वर्ष पहले
2. इन दिनों विश्व की एक जानी-मानी कंपनी, कैमरा व एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम युक्त ऐसे चश्में का निर्माण कर रही है, जिसके शीशों पर कम्प्यूटर डिस्प्ले किया जा सकेगा। यह कंपनी कौन सी है?
(क) याहू
(ख) एप्पल
(ग) गूगल
(घ) माइक्रोसॉफ्ट
3. ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने अद्भुत वन-एटम ट्रांजिस्टर तैयार किया है, जिससे अगली पीढी के अत्याधुनिक कम्प्यूटर बनाए जा सकेंगे। इस विशेष ट्रांजिस्टर में किस तत्व का एटम लगा होता है?
(क) फास्फोरस
(ख) सिल्वर
(ग) गोल्ड
(घ) कार्बन
सही उत्तर-1.ग, 2.ग, 3.क
रामनयन सिंह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation