58वां आइडिया फिल्मफेयर अवार्ड-2013 में विद्या बालन को फिल्म कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और फिल्म बर्फी के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि फिल्म बर्फी को सर्वश्रेष्ट फिल्म पुरस्कार सहित सबसे अधिक कुल 7 पुरस्कार प्रदान किए गए. 58वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2013 समारोह का आयोजन मुम्बई के यशराज फिल्म्स स्टुडियो में 20 जनवरी 2013 को किया गया. फिल्मों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2013 में के पुरस्कार की मूर्ति में परिवर्तन कर दिया गया है. पुरस्कार के अंतर्गत दी जाने वाली रंग की महिला की मूर्ति के नीचे अलग से स्वर्ण रंग का तिरंगा लगा दिया गया है.
58वें आइडिया फिल्मफेयर पुरस्कार 2013 के प्रमुख विजेता एवं उनके वर्ग निम्नलिखित हैं:
| वर्ग | नाम |
| सर्वश्रेष्ट फिल्म | बर्फी (अनुराग बासु द्वारा निर्देशित) |
| सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | सुजॉय घोष(फिल्म कहानी के लिए) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | विद्या बालन (फिल्म कहानी के लिए) |
| सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | रणबीर कपूर(फिल्म बर्फी के लिए) |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | अनुष्का शर्मा |
| सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | अन्नु कपूर |
| सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत | प्रीतम |
| सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक | प्रीतम |
| सर्वश्रेष्ठ गीतकार | गुलजार |
| सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन | रजत पोद्दार |
| सर्वश्रेष्ठ डॉयलाग | तिगमांशु ढूलिया और संजय चौहान |
| सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन | संजय मौर्या और ऑलविन रेगो |
| सर्वश्रेष्ठ सम्पादन | नम्रता राव |
| सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी | सेतु |
| लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड | यश चोपड़ा |
| संगीत में विशेष योगदान के लिए आर डी वर्मन पुरस्कार | नीती मोहन |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation