58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 19 मई 2011 को की गई. 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सलमान खान अभिनीत दबंग सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म घोषित की गई. जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए आदमिंडे मगन अबू (मलयालम) को चुना गया. 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के चयन हेतु फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्षता जेपी दत्ता ने की जबकि गैर-फीचर फिल्म की अध्यक्षता एके बीर ने की. सिनेमा के लिए उत्कृष्ट लेखन की जूरी की अध्यक्षता अशोक वाजपयी ने की.
58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चयनित फिल्में और कलाकारों की सूची
पुरस्कार | फिल्म का नाम | मेडल और पुरस्कार राशि |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | आदमिंडे मगन अबू (मलयालम) निर्माता-निर्देशक: सलीम अहमद | स्वर्ण कमल, 250000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म | दबंग (हिंदी) निर्माता- अरबाज खान, मलाईका अरोड़ा खान, ढिलिन मेहता निर्देशक- अभिनव सिंह कश्यप | स्वर्ण कमल, 200000 रु. |
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नर्गिस दत्त पुरस्कार | मोनेर मानुष (बंगाली) निर्माता- गौतम कुंडू निर्देशक- गौतम घोष | रजत कमल, 150000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन | आंडूकलम (तमिल) निर्देशक - वेत्रिमरण | स्वर्ण कमल, 250000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | धनुष (फिल्म - आंडूकलम, तमिल) सलीम कुमार (फिल्म - आदमिंडे मगन अबू, मलयालम) | रजत कमल प्रत्येक को, 50000 रु. (बराबर हिस्सेदारी में) |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | मिताली जगताप वरदकर (फिल्म - बाबू बैंड बाजा, मराठी) सरन्या पोंवंनन (फिल्म - थेन्मेर्क्कू पारूवक्कातरु, तमिल) | रजत कमल प्रत्येक को, 50000 रु. (बराबर हिस्सेदारी में) |
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता | जे थाम्बी रमैय्या (फिल्म - म्य्न्ना, तमिल) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री | सुकुमारी (फिल्म - नम्मा ग्रामम, तमिल) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ बाल-कलाकार | हर्ष मायर (फिल्म - आईएम कलाम, हिंदी) शांतनु रंगनेकर और मचिन्द्र गडकर (फिल्म - चैम्पियंश, मराठी) विवेक चाबुक्स्वर (फिल्म - बाबू बैंड बाजा, मराठी) | रजत कमल प्रत्येक को, 50000 रु. (बराबर हिस्सेदारी में) |
सर्वश्रेष्ठ गायक | सुरेश वाडकर (फिल्म - मी सिंधुताई सपकल, मराठी) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ गायिका | रेखा भारद्वाज (फिल्म - इश्किया, हिंदी) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ संगीत-निर्देशन | विशाल भारद्वाज (फिल्म - इश्किया, हिंदी) इजाक थॉमस कोट्टकपल्ली (फिल्म - आदमिंडे मगन अबू, मलयालम) | रजत कमल प्रत्येक को, 50000 रु. प्रत्येक को |
पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का इंदिरा गांधी पुरस्कार | बाबू बैंड बाजा (मराठी) निर्देशक - राजेश पिन्जानी | स्वर्ण कमल, 125000 रु. |
सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म | चैम्पियंश (मराठी) निर्देशक - रमेश मोरे | रजत कमल, 150000 रु. |
पर्यावरण-पारिस्थितिकी मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म | बेत्तडा जीवा (कन्नड़) निर्देशक - पी शेषाद्री | रजत कमल, 150000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ बाल-फिल्म | हेज्जेगालू (कन्नड़) | स्वर्ण कमल, 150000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ नृत्य-निर्देशन | दिनेश कुमार (फिल्म - आंडूकलम, तमिल) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ गीत-लेखन | वैरामुथु (फिल्म - थेन्मेर्क्कू पारूवक्कातरु, तमिल) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ छायांकन | मधु अम्बट (फिल्म - आदमिंडे मगन अबू, मलयालम) | रजत कमल, 50000 रु. |
सर्वश्रेष्ठ वस्त्र-सज्जा | इन्द्रांस जायन (फिल्म - नम्मा ग्रामम, तमिल) | रजत कमल, 50000 रु. |
58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हबीब फैजल की ऋषि कपूर और नीतू कपूर अभिनीत फिल्म दो दूनी चार को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation