भारत आज, 26 जनवरी 2025, को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जिसके बाद भव्य परेड की शुरुआत हुई. यह समारोह सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ और इसमें देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है.
बता दें कि ध्वजारोहण समारोह सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ और परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से प्रारंभ हुई, जो इंडिया गेट से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी. दिल्ली में सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारी की गई है, जिसमें 70,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
यह भी देखें: Union Budget 2025: इनकम टैक्स स्लैब में हो सकते है ये बड़े बदलाव, ऐतिहासिक हो सकता है बजट
यहां देखें परेड की झलकियाँ:
76th Republic Day मुख्य आकर्षण:
मुख्य अतिथि: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस वर्ष के मुख्य अतिथि हैं, जो भारतीय परेड में शामिल होने के लिए आए हैं.
विशेष अतिथि: लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया है, जिसमें पैरालंपिक दल के सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं.
इस वर्ष पहली बार थल सेना, जल सेना और वायु सेना की संयुक्त झांकी प्रदर्शित की जाएगी, जो सशस्त्र बलों के तालमेल को दर्शाएगी.
परेड में कौन-कौन से झांकियां है शामिल:
इस वर्ष की झांकियों का विषय "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" है, जिसमें विभिन्न राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। कुल मिलाकर 31 झांकियां इस परेड का हिस्सा ले रही है.
उत्तर प्रदेश: "महाकुंभ 2025: स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास" - प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का दृश्य.
बिहार: नालंदा महाविहार की विरासत प्रदर्शित करने वाली झांकी.
मध्य प्रदेश: कूनो राष्ट्रीय उद्यान, चीतों की भूमि.
हरियाणा: भगवत गीता का प्रदर्शन.
गुजरात: "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास"
आंध्र प्रदेश: एटिकोप्पक्का बोम्मलु, पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने.
झारखंड: "स्वर्णिम झारखंड" - विरासत और प्रगति का प्रदर्शन.
त्रिपुरा: "शाश्वत श्रद्धा" - खारची पूजा का प्रतिनिधित्व.
कर्नाटक: लक्कुंडी, पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल।
दिल्ली: "गुणवत्तापूर्ण शिक्षा" का प्रदर्शन.
चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का मिश्रण.
परेड का प्रसारण कहां और कैसे देखें:
दूरदर्शन टीवी चैनल: परेड का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन पर उपलब्ध है.
यूट्यूब: आप दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल (Doordarshan National) पर भी परेड को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, विभिन्न प्राइवेट न्यूज़ चैनल के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है.
ऑल इंडिया रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से भी परेड का प्रसारण किया जा रहा है.
इस गणतंत्र दिवस पर, भारत अपनी लोकतांत्रिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मना रहा है, जो देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation