अभिनेता रणवीर सिंह को स्विटजरलैंड पर्यटन के 2017 के अभियान ‘नेचर वांट्स यू बैक’ को बढ़ावा देने वाला पहला भारतीय दूत बनाया गया है. 31 वर्षीय अभिनेता रणवीर सिंह स्विटजरलैंड में तीन महीने पहले लंबी छुट्टी मना कर लौटे हैं.
- स्विटजरलैंड हमेशा अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है.
- अभिनेता रणवीर सिंह के अनुसार स्विटजरलैंड उनका हमेशा पसंदीदा स्थान रहा है.
अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में-
- अभिनेता रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है.
- उनका जन्म 06 जुलाई 1985 को मुम्बई में हुआ.
- उन्होंने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री की.
- 2010 में रणवीर सिंह ने यश राज फिल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहे.
- रणवीर को इस फिल्म में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
स्विट्जरलैंड के बारे में-
- स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का देश है.
- इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है.
- इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं.
- स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है.
- इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं. जिनमे उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा जर्मन है.
- फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है.
- लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं.
- स्विट्जरलैंड में एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं.
- ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं.
- दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं.
- भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation