Current Affairs Daily Hindi Quiz: 10 मई 2022

May 12, 2022, 17:15 IST

Current Affairs Daily Hindi Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में महाराणा प्रताप सिंह, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, विश्व खाद्य पुरस्कार और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Current Affairs Daily Hindi Quiz 10 May 2022
Current Affairs Daily Hindi Quiz 10 May 2022

Current Affairs Daily Hindi Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में महाराणा प्रताप सिंह, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, विश्व खाद्य पुरस्कार और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

1. महाराणा प्रताप सिंह (Maharana Pratap Singh) की जयंती कब मनाई जाती है?
a.    9 मई
b.    10 जनवरी
c.    12 अप्रैल
d.    20 जुलाई

2. हाल ही में, व्यय विभाग (वित्त मंत्रालय) ने कितने राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 7,183.42 करोड़ रुपये जारी किए?
a.    10
b.    14
c.    20
d.    25

3. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन किस शहर में किया गया था?
a.    बेंगलुरु
b.    दिल्ली
c.    पटना
d.    लखनऊ

4. विश्व खाद्य पुरस्कार 2022 (World Food Prize) निम्न में से किसने जीता?
a.    राहुल सचदेवा
b.    सिंथिया रोसेनज़वेग
c.    डॉ. रतन लाल
d.    साइमन एन. महान

5. किस दिवंगत फोटोग्राफर को वर्ष 2022 की पुलित्जर अवार्ड मिला है?
a.    ब्रायन स्केरी
b.    अर्शदीप सिंह
c.    राहुल सचदेवा
d.    दानिश सिद्दीकी

6. यूक्रेन युद्ध के बीच निम्न में से कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से हट गया है?
a.    जापान
b.    चीन
c.    रूस
d.    नेपाल

7. किस देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने 09 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    भूटान
b.    श्रीलंका
c.    मालदीव
d.    वियतनाम

8. आईबीएम के किस अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया है?
a.    अरविंद कृष्ण
b.    मोहन अग्रवाल
c.    रोहन सेठी
d.    कृष्णा मल्होत्रा

उत्तर-

1. a. 9 मई
महाराणा प्रताप सिंह की जयंती 9 मई को मनाई जाती है. महाराणा प्रताप  मेवाड़ (वर्तमान राजस्थान) के 13वें राजा थे. राणा प्रताप सिंह, जिन्हें महाराणा प्रताप के नाम से भी जाना जाता है. उनका जन्म 9 मई, 1540 में राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था. वर्ष 1576 में मेवाड़ के महाराणा प्रताप सिंह और मुगल सम्राट अकबर की सेना के मध्य हल्दीघाटी का युद्ध लडा गया था, जिसमें मुगल सेना का नेतृत्त्व आमेर के राजा मान सिंह द्वारा किया गया था. महाराणा प्रताप ने इस युद्ध को वीरतापूर्वक लड़ा, लेकिन मुगल सेना ने उन्हें पराजित कर दिया. 19 जनवरी, 1597 को महाराणा प्रताप का निधन हो गया था.

2. b. 14
हाल ही में, व्यय विभाग (वित्त मंत्रालय) ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 7,183.42 करोड़ रुपये जारी किए. यह राज्यों को Post Devolution Revenue Deficit (PDRD) अनुदान की दूसरी मासिक किस्त है. राज्यों की पात्रता का निर्धारण राज्य के राजस्व और व्यय के आकलन के बीच के अंतराल के आधार पर निर्धारित हस्तांतरण को ध्यान में रखते हुए पंद्रहवें आयोग द्वारा किया गया था.

3. a. बेंगलुरु
24 अप्रैल 2022 से 3 मई, 2022 तक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में किया गया था. यह इन खेलों का दूसरा संस्करण है. इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले गए. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के इस संस्करण में देश के 210 विश्वविद्यालयों के 3900 छात्रों ने भाग लिया है. खेलों के इस संस्करण में पहली बार मल्लखंभा और योगासन को पेश किया गया था.

4. b. सिंथिया रोसेनज़वेग
सिंथिया रोसेनज़वेग ने 2022 विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food Prize) जीता है. विश्व खाद्य पुरस्कार एक ऐसा पुरस्कार है जो दुनिया भर के व्यक्तियों की उपलब्धियों को पहचानने के उद्देश्य से दिया जाता है जिन्होंने दुनिया भर में भोजन की मात्रा, गुणवत्ता या उपलब्धता में सुधार करके मनुष्यों के विकास को आगे बढ़ाने में सहायता की है. इस पुरस्कार की कल्पना नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता नॉर्मन बोरलॉग ने की थी.

5. d. दानिश सिद्दीकी
दिवंगत फोटोग्राफर दानिश सिद्दिकी को वर्ष 2022 का पुलित्जर अवॉर्ड  मिला है. पुरस्कार विजेताओं में भारतीय पत्रकार अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे का नाम शामिल है. फोटोग्राफर दानिश सिद्दिकी की तालिबान और अफगान सेना के संघर्ष के दौरान मौत हो गई थी. पुलित्जर पुरस्कार को पत्रकारिता के क्षेत्र में अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है. इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1917 में की गई थी.

6. c. रूस
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन से हट गया है. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन  ने 27 अप्रैल, 2022 को यूक्रेन पर हमले को लेकर मास्को की सदस्यता को निलंबित करने के लिये वोटिंग से एक दिन पहले यह जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र का पर्यटन निकाय एक अंतर-सरकारी निकाय है जो पर्यटन को बढ़ावा देता है तथा राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा प्रदान करता है. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन मैड्रिड में स्थित है. इसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी.

7. b. श्रीलंका
श्रीलंका में आर्थिक संकट एवं विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है. महिंदा राजपक्षे ने राजधानी कोलंबो में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच यह निर्णय किया है. मालूम हो कि राष्ट्रपति द्वारा दूसरी बार इमरजेंसी लागू किए जाने के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ब्रिटेन से साल 1948 में आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. बता दें यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के वजह से पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है.

8. a. अरविंद कृष्ण
आईबीएम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद कृष्ण को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में चुना गया है. बैंक ने घोषणा की कि 60 वर्षीय अरविंद कृष्ण को ‘क्लास बी निदेशक’ चुना गया है. बयान में कहा गया कि कृष्ण 31 दिसंबर, 2023 तक इस पद पर रहेंगे. आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) से पढ़े अरविंद कृष्ण फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयार्क के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल होंगे.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News