Current Affairs Daily Hindi Quiz: 14 अप्रैल 2022

Apr 25, 2022, 16:51 IST

Current Affairs Daily Hindi Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में GDP ग्रोथ, विश्व व्यापार संगठन, अंबेडकर जयंती और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Daily Current Affairs Hindi Quiz 14 April 2022
Daily Current Affairs Hindi Quiz 14 April 2022

Current Affairs Daily Hindi Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में GDP ग्रोथ, विश्व व्यापार संगठन, अंबेडकर जयंती और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

1. विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को 8.7 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a.    8 प्रतिशत
b.    8.2 प्रतिशत
c.    7.5 प्रतिशत
d.    7 प्रतिशत 

2. किस राज्य के दीमा हसाओ जिले में कई महापाषाण काल के पत्थर के घड़े (megalithic stone jars) मिले हैं?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    असम
d.    कर्नाटक

3. विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के कारण इस साल अपने वैश्विक व्यापार वृद्धि अनुमान को 4.7 प्रतिशत से संशोधित कर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a.    3 प्रतिशत
b.    3.5 प्रतिशत
c.    4 प्रतिशत
d.    4.1 प्रतिशत

4. भारत में हर साल किस तारीख को अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) या भीम जयंती मनाई जाती है?
a.    10 जनवरी
b.    14 अप्रैल
c.    20 अगस्त
d.    25 नवंबर

5. भारत का मुख्य G20 समन्वयक किसे नियुक्त किया गया है?
a.    टीवी सोमनाथन
b.    राजीव महर्षि
c.    सुमित बोस
d.    हर्षवर्धन श्रृंगला

6. हाल ही में किसको संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
a.    डॉ. मनोज सोनी
b.    डॉ. राहुल सचदेवा
c.    डॉ. पंकज त्रिपाठी
d.    डॉ. अशोक सिन्हा

7. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त कितने शहरों में 'स्वनिधि से समृद्धि' कार्यक्रम शुरू किया है?
a.    120
b.    126
c.    130
d.    128

8. T20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज निम्न में से कौन बन गए है?
a.    विराट कोहली
b.    ऋषभ पंत
c.    रोहित शर्मा
d.    महेंद्र सिंह धोनी

उत्तर-

1. a. 8 प्रतिशत
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 8.7 प्रतिशत थी. वहीं उसने पूरे दक्षिण एशिया इलाके का GDP ग्रोथ इस दौरान 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो पहले 7.6 प्रतिशत था. विश्व बैंक ने दक्षिण एशियाई इलाके में अफगानिस्तान को नहीं शामिल किया है. विश्व बैंक ने कहा कि भारत में महामारी और महंगाई के दबाव के चलते लेबर मॉर्केट में रिकवरी अधूरी रहने का अनुमान है, जिसके चलते परिवारों की खपत सीमित रहेगी.

2. c. असम
असम के दीमा हसाओ जिले में कई महापाषाण काल के पत्थर के घड़े (megalithic stone jars) मिले हैं. बता दें इस खोज ने दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के बीच दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व के संभावित लिंक को उजागर किया है. असम में खोजे गए जार को पहली बार साल 1929 में जॉन हेनरी हटन और जेम्स फिलिप मिल्स, ब्रिटिश सिविल सेवकों द्वारा देखा गया था.

3. a. 3 प्रतिशत
विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के कारण इस वर्ष अपने वैश्विक व्यापार वृद्धि अनुमान को 4.7 प्रतिशत से संशोधित कर 3 प्रतिशत कर दिया है. विश्व व्यापार संगठन ने संभावित खाद्य संकट के बारे में भी चेतावनी दी है जो मूल्य वृद्धि का कारण हो सकता है. विश्व व्यापार संगठन की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संघर्ष ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है.

4. b. 14 अप्रैल
भारत में हर साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती या भीम जयंती मनाई जाती है. इस दिन को अंबेडकर स्मरण दिवस भी कहा जाता है. साल 2015 से, 14 अप्रैल को भारत में आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को भारत में समानता दिवस एवं ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है. अंबेडकर ने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध करते हुए समाज से मिटाने का प्रयास किया था.

5. d. हर्षवर्धन श्रृंगला
भारत द्वारा साल 2023 में आयोजित किये जाने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को इसका मुख्य समन्वयक नियुक्त किया गया है. साल 2023 में भारत में होने वाला G20 शिखर सम्मेलन देश का अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय आयोजन होगा. यह शिखर सम्मेलन देश को वैश्विक मंच पर देश की समृद्ध संस्कृति, बुनियादी ढांचे, आतिथ्य और विविधता को प्रदर्शित करने का एक जबरदस्त अवसर प्रदान करता है.

6. a. डॉ. मनोज सोनी
हाल ही में डॉ. मनोज सोनी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि डॉ. मनोज सोनी वर्तमान में ‘संघ लोक सेवा आयोग’ के सदस्य हैं. UPSC के प्रमुख नियुक्त होने से पूर्व मनोज सोनी ने छह वर्ष (2009-2015) तक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (BAOU) के कुलपति तथा तीन वर्ष (2005-2008) तक महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा (MSU) में कुलपति के रूप में सेवाएँ दीं. 

7. b. 126
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त 126 शहरों में 'स्वनिधि से समृद्धि' कार्यक्रम शुरू किया है. यह ‘पीएम स्वनिधि’ योजना का एक अतिरिक्त कार्यक्रम है. यह विभिन्न केंद्रीय कल्याण योजनाओं के लिये लाभार्थियों की संभावित पात्रता का आकलन करता है और इन योजनाओं से जुड़ाव की सुविधा प्रदान करता है. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आर्थिक प्रोत्साहन-II के एक हिस्से के रूप में घोषित किया गया था.

8. c. रोहित शर्मा
मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. ये उपलब्धि रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए विराट कोहली ने हासिल की थी. इस तरह रोहित शर्मा टी20 प्रारूप में दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों को क्लब में शामिल हो गए हैं. इसमें इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के रन भी शामिल हैं. रोहित शर्मा ने 362 पारियों में दस हजार रन का आंकड़ा छूआ. रोहित शर्मा के नाम 6 शतक और 69 अर्धशतक दर्ज हैं.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News