जागरणजोश.कॉम पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
• हाल ही में जिस भारतीय गोल्फर ने कोरिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता: गगनजीत भुल्लर
• रिपब्लिक ऑफ़ गिनी का राजदूत हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया: आर. रविन्द्र
• भारत में सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थल का पुरस्कार जिस शहर को मिला: गंगटोक
• भारतीय ऋणशोधन एवं दिवालिया बोर्ड का प्रमुख हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया: एम. एस. साहू
• चीन पाकिस्तान में रेल लिंक के लिए जितने अरब अमेरिकी डॉलर की मदद करने का घोषणा किया: 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर
• हाल ही में जिस देश की जनता ने फार्क विद्रोहियों और सरकार के बीच के ऐतिहासिक शांति समझौते को खारिज कर दिया: कोलंबिया की जनता
• सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारत की पांच दिन की यात्रा हेतु नयी दिल्ली आए. उनका नाम है: ली सियेन लूंग
• ब्रिक्स- देश रोजगार पैदा करने, श्रम बाजार को उचित रूप देने और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान देने पर सहमत हुए. ब्रिक्स देशों की बैठक जहाँ आयोजित की गयी: नई दिल्ली
• विश्व व्यापार संगठन के पैनल की पहली बैठक 6 अक्टूबर को जिस शहर में आयोजित की जाएगी: जिनेवा
• चिकित्सा क्षेत्र में वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार हेतु जिस जापानी साइंटिस्ट का चयन किया गया: योशिनोरी ओशुमी
• भारत का वह राज्य जो केरोसिन में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण करने वाला देश का पहला राज्य बना: झारखंड
• इन्हें एस्टोनिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष चयनित किया गया: कर्स्टी कलजुलैद
• फ़्रांस सरकार द्वारा इन्हें नाईट इन द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ मेरिट उपाधि से सम्मानित किया गया: प्रग्ना चौटा
• विश्वभर में 4 से 10 अक्टूबर को मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष सप्ताह का विषय है: रिमोट सेंसिंग: भविष्य को बनाये सक्षम
• राफेल विमान बनाने वाली फ्रेंच कम्पनी दसॉल्ट एविएशन के साथ इस भारतीय कम्पनी ने साझा उपक्रम स्थापित करने हेतु समझौता किया: रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation