करेंट अफेयर्स क्विज़: 06 दिसम्बर 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर, सुपरसोनिक मिसाइल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Dec 6, 2017, 18:42 IST
Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर, सुपरसोनिक मिसाइल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस भुगतान आधारित मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर ने अगले कुछ वर्षों में देश में एक लाख एटीएम खोलने की घोषणा की?
a.    मोबीक्विक
b.    डीआरडी
c.    पेटीएम
d.    भीम एप्प

2. चीन ने पाकिस्तान के साथ मिलकर बनाई जा रही किस परियोजना में उसे दी जा रही आर्थिक सहायता बंद करने का निर्णय लिया?
a.    चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा
b.    चीन-पाक सीमा सड़क परियोजना
c.    ग्वादर बंदरगाह परियोजना
d.    पाकिस्तान बंदरगाह परियोजना

3. भारत द्वारा हाल ही में जमीन से हवा में मार करने वाली किस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?
a.    गगन
b.    आकाश
c.    शिवा
d.    अमर

4. जलवायु परिवर्तन के समाधान के संबंध में भारत द्वारा किस अंतरराष्ट्रीय संगठन की पहल की गई थी जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में बनाया गया है?
a.    अंतरराष्ट्रीय जल संचय गठबंधन
b.    वैश्विक मृदा अपरदन संगठन
c.    वैश्विक खाद्य उपलब्धता संगठन
d.    अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन

5.  हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने किस अंतरराष्ट्रीय समूह से अलग होकर नया आर्थिक समूह बनाने की घोषणा की?
a.    खाड़ी पेट्रोलियम विकास समूह
b.    अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विकास परिषद
c.    खाड़ी सहयोग परिषद
d.    खाड़ी विकास सम्मेलन

6. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 04 दिसंबर 2017 को उत्तर प्रदेश के किस जिले को शामिल किया गया है?
a.    शामली
b.    आगरा
c.    रामपुर
d.    इनमें से कोई नहीं

7. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने निम्न में से कितने मुस्लिम देशों के ख़िलाफ़ यात्रा प्रतिबंध के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फ़ैसले का समर्थन किया है?
a.    8
b.    12
c.    4
d.    6

8. निम्न में से किस शहर में 6वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन हाट शुरू हुआ?
a.    गुवाहाटी
b.    पटना
c.    दिल्ली
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने हाल ही में बैंकाक में सम्पन्न इंडोर आर्चरी वर्ल्डकप स्टेज-टू चैम्पियनशिप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    कांस्य पदक
b.    रजत पदक
c.    स्वर्ण पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

10. किस शहर में आयुष और तंदुरूस्ती पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘आरोग्य 2017’ का आयोजन किया गया?
a.    पटना
b.    रांची
c.    नई दिल्ली
d.    लखनऊ

11. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने डोपिंग मामले में वर्ष 2018 में दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले विंटर ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने से किस देश को प्रतिबंधित कर दिया है?
a.    रूस
b.    जापान
c.    नेपाल
d.    चीन

12. निम्न में से किस देश के शोधकर्ताओं ने 'कैंसर मेटास्टेसिस' से संबंधित दवा विकसित करने की हाल ही में घोषणा की?
a.    पाकिस्तान
b.    भारत
c.    भूटान
d.    जापान

13. केंद्र सरकार ने हाल ही में 'सार्वजनिक ऋण प्रबंधन' की ताजा रिपोर्ट जारी की. यह रिपोर्ट निम्न में से किस समय हेतु जारी की गई?
a.    जुलाई-सितंबर 2017
b.    जुलाई-सितंबर 2016
c.    जुलाई-सितंबर 2015
d.    जुलाई-सितंबर 2014

14. 22वें एएचडब्यूपी सम्मेलन का निम्न में से किस शहर में शुभारंभ हुआ?
a.    वाराणसी
b.    पटना
c.    हैदराबाद
d.    नई दिल्ली

15. निम्न में से कौन सा राज्य तीन तलाक सम्बन्धी विधेयक के मसौदे पर सहमति जताने वाला पहला राज्य बन गया है?
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    केरल
d.    मिजोरम

उत्तर:
1.c. पेटीएम
2.a. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा
3.b. आकाश
4.d. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन
5.c. खाड़ी सहयोग परिषद
6.a. शामली
7.d. 6
8.a. गुवाहाटी
9.a. कांस्य पदक
10.c. नई दिल्ली
11.a. रूस
12.b. भारत
13.a. जुलाई-सितंबर 2017
14.d. नई दिल्ली
15.b. उत्तर प्रदेश

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News