CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती, पात्रता मापदंड जानें
CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 3 सितंबर, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल आगे लेख में जानें।
CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) ने CG स्टाफ नर्स भर्ती 2025 अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी की जा चुकी है। जिसमें स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, छत्तीसगढ़ की ओर से 225 स्टाफ नर्स रिक्तियों की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर, 2025 तक जारी रहेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वाले नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि और वेतन के बारे में आगे लेख में जानें।
CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में देखें:
| विवरण | जानकारी |
| प्राधिकरण का नाम | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) |
| पद का नाम | CG स्टाफ नर्स |
| कुल रिक्तियों की संख्या | 225 |
| आवेदन करने कि तिथि | 8 सितंबर 2025 |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष ( 01 जनवरी 2025 तक ) |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ |
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स वैकेंसी 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या पीबी बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) किया होना चाहिए। उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
सीजी व्यापम स्टाफ नर्स वैकेंसी 2025 : रिक्त पदों की संख्या
नीचे टेबल में व्यापम स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए राज्यभर में निकाले गए पदों की संख्या का विवरण दिया गया है:
| रायपुर | 55 | ||
| बिलासपुर | 55 | ||
| सरगुजा | 57 | ||
| बस्तर | 58 | ||
| कुल पदों की संख्या | 225 |
CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वाले नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर, 2025 तक पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, “Recruitment / Online Application” पर जाएं।
स्टेप 3 CG Vyapam Staff Nurse Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 4 इसके बाद online registration करें।
स्टेप 5 लॉगिन कर application form को भरें।
स्टेप 6 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें।
स्टेप 7 फॉर्म के साथ application fee online पर क्लिक करें।
स्टेप 8 आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
ये भी देखें: LIC AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा में 841 विभिन्न पदों के लिए भर्ती, पात्रता मापदंड जानें
आवेदन शुल्क - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) ने CG स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। जारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए जनरल कैटेगिरी को 350 रुपये। OBC वर्ग के लिए 250 रुपये और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.