This is an archived article last updated on Aug 17, 2025. The information may be outdated.

LIC AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा में 841 विभिन्न पदों के लिए भर्ती, पात्रता मापदंड जानें

Last Updated: Aug 17, 2025, 10:58 IST

LIC AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) जनरलिस्ट, सहायक अभियंता (AE) सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर, 2025 से पहले आवेदन पूरा करें। जिसके तहत कुल 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

LIC AE Recruitment 2025 check notification and more
LIC AE Recruitment 2025 check notification and more

LIC AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) जनरलिस्ट, सहायक अभियंता (AE) और AAO विशेषज्ञ पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 रिक्त पदों को भरा जाएगा। LIC के आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 से शुरू चुके  हैं। उम्मीदवारों को 8 सितंबर 2025 तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

हालांकि,  न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं। 

LIC AE Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

LIC के आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:

LIC AE/AAO भर्ती 2025 पीडीएफ

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

LIC AE Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवार नीचे टेबल में AE/AAO भर्ती 2025 के संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं:

विवरण

जानकारी

प्राधिकरण का नाम

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 

पद का नाम

सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) जनरलिस्ट, सहायक अभियंता (AE)

कुल रिक्तियों की संख्या 

841

आवेदन करने कि तिथि

16 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025 तक

आयु सीमा 

21 से 32 वर्ष (नियमों के अनुसार)

आवेदन शुल्क 

700 रुपये (General/ OBC/ EWS)

85 रुपये (SC/ ST PwBD)

चयन प्रक्रिया

  • प्री-एग्जाम

  • मेन्स एग्जाम

  • इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.licindia.in/

LIC AE/AAO भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता 

एलआईसी अपने नियमों के अनुसार सहायक प्रशासनिक अधिकारी एएओ/एई  पद के लिए आयु में छूट प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर सकते हैं:

पोस्ट का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

एएओ (सीए)

  • उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी । 

  • उन्हें ICAI का एसोसिएट सदस्य भी होना चाहिए । आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त 1995 और 01 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।

एएओ (सीएस)

  • उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और वे भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के योग्य सदस्य होने चाहिए । 

  • आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है , उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त 1993 और 01 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए ।

एएओ (एक्चुरियल)

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट एंड फैकल्टी ऑफ एक्चुअरीज, यूके द्वारा आयोजित परीक्षा के कम से कम 6 पेपर उत्तीर्ण होने चाहिए। 

  • उन्हें वेरिफिकेशन के लिए अपनी सदस्यता संख्या भी प्रदान करनी होगी । 

  • आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है , उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त 1995 और 01 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए ।

एएओ (बीमा विशेषज्ञ)

  • उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ-साथ जीवन बीमा में व्यावसायिक योग्यता (भारतीय बीमा संस्थान की फेलोशिप) होनी चाहिए। 

  • उन्हें IRDAI द्वारा विनियमित जीवन बीमा कंपनियों में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। 

  • आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है , उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त 1995 और 01 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए ।

एएओ (कानूनी)

  • उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजनों के लिए 45%) के साथ विधि स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उन्हें बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित होना चाहिए और किसी बैंक, वित्तीय संस्थान, वैधानिक निगम, कंपनी या राज्य/केंद्र सरकार के विधि विभाग में अधिवक्ता या विधि अधिकारी के रूप में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 

  • आयु सीमा 21 से 32 वर्ष है , अर्थात उम्मीदवारों का जन्म 02 अगस्त 1993 और 01 अगस्त 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए ।

ये भी देखें: Bihar Netra Sahayak Bharti 2025: बिहार नेत्र सहायकों के 220 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

LIC AE/AAO भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार जो एलआईसी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं , वे 08 सितंबर 2025 से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन आसानी से पूरा करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर,  “Careers” सेक्शन पर जाएं, LIC AE/AAO भर्ती 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अपना Register online के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। 

स्टेप 4 अब application form भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

स्टेप 6 अब  application fee online पर क्लिक करें।
स्टेप 7 Submit the application form पर क्लिक करें और प्रिंट लें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 16, 2025, 13:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News