करेंट अफेयर्स क्विज़: 06 सितम्बर 2017

Sep 6, 2017, 19:21 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- शिक्षक दिवस, राष्ट्रमंडल युवा भारोत्तोलन चैम्पियनशिप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- शिक्षक दिवस, राष्ट्रमंडल युवा भारोत्तोलन चैम्पियनशिप आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में चेक ओपन आईटीटीएफ टूर्नामेंट किसने जीता है?
a.    यिन इम को
b.    अरविन्द सर्राफ
c.    हरिमोतो
d.    तिमो बोल

2.  नारद टीवी स्टिंग मामले में चर्चित उस सांसद का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    सुल्तान अहमद
b.    आतिफ खान
c.    जनमेज प्रभाकर
d.    ए के ह्यूम

3. हाल ही में जारी एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किस देश के पांच लाख से अधिक शरणार्थियों को पिछले पांच वर्षों में उनके देश वापस भेज दिया गया है?
a.    सीरिया
b.    सूडान
c.    भारत
d.    पाकिस्तान

4.  हाल ही में किसने विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला?
a.    आर के सिंह
b.    देवेन्द्र सिंह
c.    पुरुषोत्तम दास
d.    आर पी सिंह

5.  हाल ही में किसे राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a.    वीरेंद्र सहवाग
b.    शशि कपूर
c.    नीता अंबानी
d.    विजय गोयल

6. भारत में शिक्षक दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    12 सितम्बर
b.    08 सितम्बर
c.    02 सितम्बर
d.    05 सितम्बर

7. भारत ने हाल ही में किस देश को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से डीजल की पहली खेप भेजी है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    म्यांमार
d.    रूस

8. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रमंडल युवा भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता?
a.    सरिता देवी
b.    कोनसाम उर्मिला
c.    रेशमी मोहापात्रा
d.    इनमें से कोई नहीं

9. उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 सितम्बर 2017 को शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर कितने हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया?
a.    10 हजार रुपये
b.    15 हजार रुपये
c.    20 हजार रुपये
d.    12 हजार रुपये

10. भारत के अंकुर मित्तल ने हाल ही में आईएसएसएफ विश्व शाटगन चैंपियनशिप की पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?
a.    स्वर्ण पदक
b.    रजत पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

11. चीन में आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी किस देश के तीन दिनों के दौरे पर रवाना हुए?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. म्यामांर
d. भूटान

12. निम्न में से किस ने प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के नये कमांडेट के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया?
a. लेफ्टिनेंट जनरल मंजीत कुमार झा
b. लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा
c. लेफ्टिनेंट कर्नल मृत्युंजय कुमार
d. लेफ्टिनेंट रोहित कुमार यादव

13. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2018 द्वारा जारी सूची में किस भारतीय यूनिवर्सिटी ने रैंकिंग हासिल की?
a. आईआईएससी
b. आईआईटी
c. बीएचयू
d. भारत से कोई नहीं

14. गोरक्षकों पर कार्यवाही हेतु सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में क्या आदेश जारी किए हैं?
a. टास्क फोर्स गठित करने के
b. गोरक्षकों को गिरफ्तार करने
c. गोरक्षक फ़ोर्स बनाने
d. उपरोक्त सभी

15. केंद्र सरकार ने कंपनी अधिनियम के तहत कितनी कंपनियों के बैंक खातों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी?  
a. 4 लाख से अधिक
b. 10 लाख से अधिक
c. 5 लाख से अधिक
d. 2 लाख से अधिक


उत्तर:
1.c. हरिमोतो
2.a. सुल्तान अहमद
3.d. पाकिस्तान
4.a. आर के सिंह
5.c. नीता अंबानी
6.d. 05 सितम्बर
7.c. म्यांमार
8.b. कोनसाम उर्मिला
9.a. 10 हजार रुपये
10.b. रजत पदक
11.c. म्यामांर
12.b. लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा
13.d. भारत से कोई नहीं
14.a. टास्क फोर्स गठित करने के
15.d. 2 लाख से अधिक

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News