करेंट अफेयर्स क्विज़: 1 फरवरी 2017

Feb 1, 2017, 19:20 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- कृषि किसानों के लोन, मनरेगा, आम बजट आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- कृषि किसानों के लोन, मनरेगा, आम बजट आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. वित्त मंत्री ने किसानों के लोन के लिए कितने लाख रूपए करोड़ का फंड निरधारित किया है?
a.    दस लाख रूपए
b.    आठ लाख रूपए
c.    सात लाख रूपए
d.    चार लाख रूपए

2. वित्त मंत्री के द्वारा वित्तीय वर्ष में खेती कितने प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीपद व्यक्त की गयी?
a.    3.1 प्रतिशत
b.    4.1 प्रतिशत
c.    6.1 प्रतिशत
d.    8.5 प्रतिशत

3. वित्त मंत्री द्वारा मनरेगा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने लाख तालाब का लक्ष्य़ रखा गया है?
a.    8 लाख
b.    10 लाख
c.    5 लाख
d.    2 लाख

4. केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट 2017-18 में रेलवे को कितने करोड़ रुपए की वार्षि‍क योजना का लक्ष्यक रखा गया?
a.    2, 31,000 करोड़ रुपए
b.    4, 31,000 करोड़ रुपए
c.    5, 31,000 करोड़ रुपए
d.    1, 31,000 करोड़ रुपए

5. केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली वर्ष 2017 में रेल बजट को अलग से पेश की जाने वाली कितने वर्ष से चल रही परंपरा को खत्म किया?
a.    92 वर्ष
b.    90 वर्ष
c.    99 वर्ष
d.    82 वर्ष

6. भाजपा की नेतृत्व वाली वर्तमान ‘एनडीए’ सरकार का यह कौन सा आम बजट है?
a.    चौथा
b.    पहला
c.    तीसरा
d.    इनमें से कोई नहीं

7. वित्त मंत्री के द्वारा छोटी कम्पनियों का टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत किया गया?
a.    20 प्रतिशत
b.    25 प्रतिशत
c.    29 प्रतिशत
d.    5 प्रतिशत

8. वित्त मंत्री  द्वारा कितने लाख से अधिक कैश ट्रांज़ेकशन पर रोक लगाई जाएगी?
a.    तीन लाख से अधिक
b.    चार लाख से अधिक
c.    दो लाख से अधिक
d.    आठ लाख से अधिक

9. वित्त मंत्री  द्वारा महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से कितने करोड़ रुपये के खर्च का विशेष प्रावधान रखा गया?
a.    400 करोड़ रुपये
b.    300 करोड़ रुपये
c.    200 करोड़ रुपये
d.    500 करोड़ रुपये

10. वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा में कितने सीटें बढाई जाने की घोषणा की?
a.    3000 सीटें
b.    4000 सीटें
c.    5000 सीटें
d.    8000 सीटें

11. वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री ने सरकारी घाटा 3.2% से कम कर कितने प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है?
a.    5.0%
b.    8.0%
c.    9.0%
d.    3.0%

12. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने किस राज्य में पहले अपैरल एंड गारमेंट मेकिंग सेंटर का उद्घाटन किया?
a.    मेघालय
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    गुजरात

13. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के किस नेता का 1 जनवरी 2017 को निधन हो गया?
a.    मनोज कुमार
b.    ई. अहमद
c.    राहुल सचदेवा
d.    इनमें से कोई नहीं

14. केंद्र सरकार ने किसकी पुण्य तिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया?
a.    महात्मा गांधी
b.    राजेंद्र प्रसाद
c.    इंदिरा गांधी
d.    इनमें से कोई नहीं

15. वर्ष 2017-18 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लघु सिंचाई के लिए कितने हज़ार करोड़ रुपये निर्धारित किए?
a.    7 हज़ार करोड़ रुपये
b.    5 हज़ार करोड़ रुपये
c.    10 हज़ार करोड़ रुपये
d.    15 हज़ार करोड़ रुपये

उत्तर:
1.a. दस लाख रूपए करोड़
2.b. 4.1 प्रतिशत
3.c. 5 लाख
4.d. 1, 31,000 करोड़ रुपए
5.a. 92 वर्ष
6.c. तीसरा
7.b. 25 प्रतिशत
8.a. तीन लाख से अधिक
9.d. 500 करोड़ रुपये
10.c. 5000 सीटें
11.d. 3.0%
12.a. मेघालय
13.b. ई. अहमद
14.a. महात्मा गांधी
15.b. 5 हज़ार करोड़ रुपये

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News