जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति, भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग टाइम ज़ोन की मांग, एटीपी पुरुष टेनिस रैंकिंग आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. शरद कुमार जैन
b. विवेक मलिक
c. संकेत उपाध्याय
d. नलिन जोशी
2. भारत के किस राज्य ने भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग टाइम ज़ोन की मांग की है?
a. ओड़िसा
b. गुजरात
c. अरुणाचल प्रदेश
d. तेलंगाना
3. हाल ही में जारी एटीपी पुरुष टेनिस रैंकिंग में किसे पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
a. राफेल नडाल
b. रोजर फेडरर
c. नोवाक जोकोविक
d. एंडी मरे
4. जल संचयन किस राज्य में शुरू की गयी जल संवर्धन परियोजना है जिसे मनरेगा अवार्ड के लिए चयनित किया गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
5. किस संस्था द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बाल मजदूरी पायी गयी है?
a. क्राई
b. सेव द चिल्ड्रन
c. बचपन बचाओ आंदोलन
d. उदय फाउंडेशन
6. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक छोटे अणु को संश्लेषित किया है जो एक एंटीकैंसर एजेंट के रूप में कार्य करता है?
a. आईआईटी, कानपुर
b. आईआईटी, खड़गपुर
c. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
d. इनमें से कोई नहीं
7. महेश मनगांवकर किस देश के इंटरनेशनल क्लासिक स्क्वैश टूर्नामेंट में रनर-अप घोषित किये गए हैं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. न्यूजीलैंड
8. निम्नलिखित में से किस देश के ग्रैंड मास्टर गुयेन डुक होआ ने मुंबई महापौर शतरंज का खिताब जीता है?
a. फिलीपींस
b. वियतनाम
c. नेपाल
d. भूटान
9. रामचंद्र गुहा के बाद निम्न में से किसने बीसीसीआई के पैनल को छोड़ने की घोषणा की है?
a. विनोद राय
b. एम कृष्णन
c. विक्रम लिमये
d. इनमें से कोई नहीं
10. जीतू राय और हिना सिद्धू ने निशानेबाजी विश्व कप में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
11. मध्य प्रदेश सरकार ने मंदसौर हिंसा की न्यायिक जांच हेतु आयोग का गठन किया है, इस आयोग का अध्यक्ष किसको नामित किया गया है?
a. न्यायमूर्ति आर के अरोरा
b. न्यायमूर्ति जे के जैन
c. ए आर कर्नन
d. चौ. अजीत पाल
12. केन्द्र सरकार ने देश भर में कितने आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी अस्पतालों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी?
a. एक हजार
b. पचास
c. अस्सी
d. सौ
13. हाल ही में किस देश में दक्षिण-पूर्वी पर्वतीय इलाकों में लगातार वर्षा से भूस्खलन के कारण 42 लोगों की मौत हो गई?
a. पनामा
b. चीन
c. बंग्लादेश
d. श्री लंका
14. किस अमेरिकी देश ने ताइवान के साथ लंबे समय से चले आ रहे राजनयिक संबंध तोड़कर चीन के साथ संबंध स्थापित कर लिये?
a. क्यूबा
b. मक्सिको
c. पनामा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
15. केंद्र ने भारत-म्यामां सीमा पर लोगों के मुक्त आवागमन के नियमों की जांच हेतु विशेष समिति गठित की, समिति की अध्यक्षता किसको सौंपी गई है?
a. आतंरिक सुरक्षा विशेष सचिव (गृहमंत्रालय)
b. विशेष वित्त सचिव
c. विशेष सचिव (विदेश मंत्रालय)
d. सुरक्षा विशेष सचिव (विदेश मंत्रालय)
उत्तर:
1.a. शरद कुमार जैन
2.c. अरुणाचल प्रदेश
3.d. एंडी मरे
4.b. बिहार
5.a. क्राई
6.c. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
7.d. न्यूजीलैंड
8.b. वियतनाम
9.c. विक्रम लिमये
10.a. स्वर्ण पदक
11.b. न्यायमूर्ति जे के जैन
12.d. सौ
13.c. बंग्लादेश
14.c. पनामा
15.a. आतंरिक सुरक्षा विशेष सचिव (गृहमंत्रालय)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation