जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - फेमिनिज्म, आईएनएस कलावरी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में खेल मंत्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गुरदेव सिंह गिल को सम्मानित किया है. वे निम्न में से किस खेल से संबंधित हैं?
a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. हॉकी
d. इनमें से कोई नहीं
2. हाल ही में गृह मंत्रालय ने कितने राज्यों में बॉर्डर पर विकास हेतु 174 करोड़ रुपये जारी किये हैं?
a. 8
b. 15
c. 6
d. 10
3. मिस्र और निम्नलिखित में किस देश ने मिस्र के पहले न्यूक्लियर पावर प्लांट के निर्माण से जुड़ी संधि पर हस्ताक्षर किए?
a. चीन
b. नेपाल
c. भारत
d. रूस
4. हाल ही में किस देश के हुए संसदीय चुनाव में वाम गठबंधन ने दो तिहाई सीटों पर जीत दर्ज की हैं?
a. चीन
b. भारत
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
5. श्रीलंका ने 09 दिसम्बर 2017 को हंबनटोटा बंदरगाह कितने साल के लिए औपचारिक रूप से चीन को सौंप दिया?
a. 99 साल
b. 100 साल
c. 80 साल
d. 120 साल
6. विश्व की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिक्शनरी मीरियम-वेबस्टर ने किस शब्द को वर्ष 2017 का सबसे चर्चित शब्द बताया?
a. बाइबिल
b. पोप
c. नेचर
d. फेमिनिज्म
7. भारतीय नौसेना द्वारा देश में बनी किस पहली परमाणु पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया गया?
a. आईएनएस कलावरी
b. आईएनएस विक्रांत
c. आईएनएस सैराट
d. आईएनएस विक्रम
8. हाल ही में किस राज्य ने हाल ही में नर्मदा और पार्वती नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना को मंजूरी प्रदान की?
a. गुजरात
b. महाराष्ट्र
c. मध्य प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल
9. भारत ने विश्व बैंक के साथ किस परियोजना के लिए हाल ही में 250 मिलियन अमरीकी डॉलर के आईबीआरडी ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a. अटल परियोजना
b. जीविका परियोजना
c. संकल्प परियोजना
d. परिश्रम परियोजना
10. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म खिलाड़ी-420 से निर्देशन के क्षेत्र में उतरे किस निर्देशक का हाल ही में निधन हो गया?
a. अजय संभव
b. विनीत जैन
c. विवेक कुमार
d. नीरज वोरा
11. ओकला द्वारा जारी किए गए नवम्बर स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत की रैंकिंग कितने स्थान पर है?
a. 109वें
b. 108वें
c. 106वें
d. 104वें
12. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने संगठित अपराध से निपटने हेतु यूपीकोका विधेयक को मंजूरी दी?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
e. इनमें से कोई नहीं
13. इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में भ्रष्टाचार मामले में 6 साल की कैद की सज़ा सुनाई गयी?
a. मार्क डिसिल्वा
b. जॉर्ज ग्लास
c. एल्विन बेंजामिन
d. डेविड हसी
14. किस देश में हाल ही में चलती हुई बुलेट ट्रेन में दरार का मामला सामने आया?
a. फ्रांस
b. चीन
c. जापान
d. दक्षिण कोरिया
15. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खनन के दो वर्ष पुराने मामले में किस आइएएस अफसर को निलंबित करने के आदेश दिए?
a. संजय शुक्ला
b. राजीव रौतेला
c. उमेश कुमार
d. सर्वेश मलिक
उत्तर:
1. b. फुटबॉल
2. c. 6
3. d. रूस
4. c. नेपाल
5. a. 99 साल
6. d. फेमिनिज्म
7. a. आईएनएस कलावरी
8. c. मध्य प्रदेश
9. c. संकल्प परियोजना
10. d. नीरज वोरा
11. a. 109वें
12. a. उत्तर प्रदेश
13. b. जॉर्ज ग्लास
14. c. जापान
15. b. राजीव रौतेला
Latest Stories
Current Affairs Quiz 05 Jan 2026: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन दो स्टेशनों के बीच चलेगी?
डेली करेंट अफेयर्स क्विजWeekly Current Affairs Quiz: 29 दिसंबर 2025 से 03 जनवरी 2026
वीकली करेंट अफेयर्स क्विजCurrent Affairs One Liners 02 Jan 2026: भारतीय वायु सेना के नए उप प्रमुख का पदभार किसने संभाला?
एक पंक्ति में
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation