जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सबसे छोटे तारे, राष्ट्रीय राजमार्ग, नोबेल शांति पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस राज्य की विधानसभा में हाल ही में पीईटीएन (PETN) नामक विस्फोटक प्राप्त हुआ?
a. दिल्ली
b. पश्चिम बंगाल
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
2. हाल ही में इंडोनेशिया में किसे भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?
a. संदीप कुमार दीक्षित
b. प्रदीप कुमार रावत
c. देवेन्द्र चोपड़ा
d. आदित्य देव बर्मन
3. भारत के किस राज्य में औद्योगिक नीति संवर्धन विभाग देश का पहला प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र (टीआईएससी) स्थापित करेगा?
a. गुजरात
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश
4. केंद्र सरकार द्वारा सेना को अल्पावधि के युद्ध की स्थिति में हथियार खरीदने संबंधी निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार दिया गया है?
a. असीमित खरीद
b. सीमित खरीद
c. तोपों की खरीद
d. लड़ाकू विमान की खरीद
5. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा हाल ही में किस निःशुल्क एजुकेशन पोर्टल की शुरुआत की गयी?
a. स्वयं
b. उजाला
c. परीक्षा
d. जीवन
6. भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में आकाशगंगाओं का एक बहुत बड़ा समूह (सुपरक्लस्टर) खोजा गया, इसे क्या नाम दिया गया है?
a. अम्बा
b. दीपमाला
c. ज्योति
d. सरस्वती
7. निम्नलिखित में से किस देश के वैज्ञानिकों ने सबसे छोटे तारे की खोज की?
a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. ब्राज़ील
8. आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार निम्न में से किसने ग्रहण किया?
a. मुकेश तोमर
b. विवेक सचदेवा
c. सुभाष चंद्र गर्ग
d. इनमें से कोई नहीं
9. केंद्र ने किस शहर में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है?
a. पटना
b. वाराणसी
c. रांची
d. लखनऊ
10. निम्न में से किस राज्य में 1630.29 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग सं-39 के 65 किलोमीटर लंबे सेक्शन को उन्नत तथा चौड़ा बनाने के कार्यक्रम को मंजूरी दी गयी है?
a. पंजाब
b. गुजरात
c. हरियाणा
d. मणिपुर
11. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निम्न में से किस राष्ट्रीय राजमार्ग के शोलापुर-बीजापुर प्रखंड को चार लेन करने को अपनी मंजूरी दे दी?
a. एनएच-52
b. एनएच-50
c. एनएच-62
d. एनएच-72
12. किस देश ने हाल ही में समान लिंग की शादियों को कानूनी मंजूरी दी है?
a. भूटान
b. इराक
c. अमेरिका
d. माल्टा
13. निम्न में से किस राज्य ने जाति पंचायतों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव के खिलाफ कानून बनाया है?
a. महाराष्ट्र
b. पंजाब
c. बिहार
d. झारखंड
14. प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार ‘सरकार पर भरोसा’ की वैश्विक सूची में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
a. चौथे
b. पहले
c. तीसरे
d. इनमें से कोई नहीं
15. किस देश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो का 13 जुलाई 2017 को निधन हो गया?
a. चीन
b. नेपाल
c. भूटान
d. अमेरिका
उत्तर:
1.c. उत्तर प्रदेश
2.b. प्रदीप कुमार रावत
3.c. पंजाब
4.a. असीमित खरीद
5.a. स्वयं
6.d. सरस्वती
7.a. ब्रिटेन
8.c. सुभाष चंद्र गर्ग
9.b. वाराणसी
10.d. मणिपुर
11.a. एनएच-52
12.d. माल्टा
13.a. महाराष्ट्र
14.b. पहले
15.a. चीन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation