जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- ट्रक विस्फोट हमले, तमिलनाडु आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस देश में हुए ट्रक विस्फोट हमले में 300 से अधिक लोग मारे गये?
a. सोमालिया
b. सूडान
c. चेक गणराज्य
d. मिस्र
2. हाल ही में तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. शांताराम सिन्हा
b. गणेश अवस्थी
c. देवेन्द्र भदौरिया
d. बनवारी लाल पुरोहित
3. हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. संदीप मिश्रा
b. जिग्नेश यादव
c. गंगा प्रसाद
d. अमित वर्मा
4. सेबेस्टियन कुर्ज हाल ही में किस देश के सबसे युवा चांसलर बने?
a. हंगरी
b. ऑस्ट्रिया
c. कनाडा
d. ग्रीस
5. निम्नलिखित में से किस राज्य में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन किया?
a. केरल
b. गुजरात
c. दिल्ली
d. तमिलनाडु
6. हाल ही में किस फुटबॉल क्लब ने 15 अक्टूबर 2017 को दसवीं बार गवर्नर गोल्ड कप जीता है?
a. ईस्ट बंगाल
b. मोहन बागान
c. एयर इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं
7. किस राज्य को साउथ रीजनल क्रिकेट फॉर ब्लाइंड टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है?
a. आंध्र प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. इनमें से कोई नहीं
8. किस दिग्गज निर्माता को 15 अक्टूबर 2017 को मोशन पिक्चर अकैडमी के द्वारा बोर्ड से निलंबित किया गया है?
a. ब्रैड पिट
b. हार्वी वाइंस्टीन
c. स्टीवन स्पीलबर्ग
d. इनमें से कोई नहीं
9. शर्म-अल-शेख में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगियता में भारत की किस खिलाड़ी ने मिस्र में जूनियर एंड कैडेट टेबल टेनिस ओपन में तीन स्वर्ण पदक जीते?
a. सेलेना डी सेलवा
b. सेलेना सेल्वाकुमार
c. जयंती नटराजन
d. अंजलि पुरोहित
10. किस देश में चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं व सीनेट के 261 सांसदों और विधायकों को निलंबित कर दिया?
a. पाकिस्तान
b. रूस
c. अमेरिका
d. भारत
उत्तर:
1.a. सोमालिया
2.d. बनवारी लाल पुरोहित
3.c. गंगा प्रसाद
4.b. ऑस्ट्रिया
5.c. दिल्ली
6.b. मोहन बागान
7.a. आंध्र प्रदेश
8.b. हार्वी वाइंस्टीन
9.b. सेलेना सेल्वाकुमार
10.a. पाकिस्तान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation