जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- मध्यम दूरी की मिसाइल, पूर्व गृह सचिव आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस देश ने मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल ‘खुरमशहर’ का सफल परीक्षण किया?
a. ईरान
b. अमेरिका
c. जापान
d. नेपाल
2. किस पूर्व गृह सचिव ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ग्रहण की?
a. आरके सिंह
b. गजेंद्र सिंह
c. सुनील सचदेवा
d. राजीव महर्षि
3. हाल ही में विश्व परमाणु उद्योग स्थिति रिपोर्ट 2017 के अनुसार, भारत का परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठानों मे कौन सा स्थान है?
a. पहला
b. तीसरा
c. चौथा
d. इनमें से कोई नहीं
4. नीति आयोग ने किस राज्य में 22 सितम्बर 2017 को ‘साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत की?
a. झारखंड
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. असम
5. केंद्र सरकार ने किस योजना के बैक अप हेतु एलपीजी पंचायत पहल को लॉन्च करने की घोषणा की?
a. प्रधानमंत्री रोजगार योजना
b. प्रधानमंत्री जन धन योजना
c. उज्ज्वला योजना
d. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
6. नाबार्ड ने हरियाणा के पांच जिलों में सात पुलों का निर्माण और एक ग्रामीण सड़क परियोजना में सुधार हेतु कितने करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया?
a. 119 करोड़
b. 125 करोड़
c. 130 करोड़
d. 150 करोड़
7. निम्नलिखित में से किस शहर में ऐप बेस्ड कैब सर्विस ऊबर का लाइसेंस रद्द किया गया?
a. दिल्ली
b. टोक्यो
c. काठमांडु
d. लंदन
8. देश में साइंस में डॉक्टरेट हासिल करने वाली पहली निम्न में से किस महिला वैज्ञानिक को गूगल ने डूडल बनाकर सम्मानित किया?
a. वंदना शिवा
b. असीमा चटर्जी
c. यमुना कृष्णन
d. नंदिनी हरीनाथ
9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कितने देशों पर अमेरिका यात्रा हेतु पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया?
a.चार
b. दो
c. दस
d. आठ
10. किस तेल कम्पनी ने एचपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की?
a. बीपीएल
b. ओएनजीसी
c. रिलाइंस
d. एस्सार
11. ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अभियान के आठ दिनों बाद देश के कितने जिले ओडीएफ (ओपन डिफेक्शन फ्री) हो गए?
a. 212
b. 502
c. 201
d. 306
12. निम्न में से किस केन्द्रीय मंत्री ने पुड्डुचेरी में "हुनर हाट" का उद्घाटन किया?
a. मुख्तार अब्बास नकवी
b. अरुण जेटली
c. अनुराग सिंह
d. प्रकाश जावडेकर
13. राजीव महर्षि ने हाल ही में कैग का पदभार संभाल लिया, उन्हें निम्न में से किसने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई?
a. लोक सभा अध्यक्ष
b. राष्ट्रपति
c. राज्य सभा अध्यक्ष
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
14. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में ‘दीनदयाल हस्त कला संकुल’ राष्ट्र को समर्पित किया, यह संकुल किससे सम्बंधित है?
a. बुनकर बच्चो से
b. बुनकरों से
c. हस्ताशिल्प व्यापार
d. उपरोक्त सभी
15. निम्न में से किस प्रदेश सरकार ने खेल जगत की किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार पदक विजेता खिलाड़ी को द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी (सेकंड क्लास गजेटेड आफिसर) नियुक्त करने की घोषणा की.
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. गुजरात
उत्तर:
1.a. ईरान
2.d. राजीव महर्षि
3.b. तीसरा
4.d. असम
5.c. उज्ज्वला योजना
6.a. 119 करोड़
7.d. लंदन
8.b. असीमा चटर्जी
9.d. आठ
10.b. ओएनजीसी
11.c. 201
12.a. मुख्तार अब्बास नकवी
13.b. राष्ट्रपति
14.c. हस्ताशिल्प व्यापार
15.b. उत्तर प्रदेश
Comments
All Comments (0)
Join the conversation