जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- कारगिल विजय दिवस, भारत के ग्रीष्मकालीन मानसून आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा चाय की पैकेजिंग में स्टेपलर का प्रयोग नहीं किये जाने का निर्देश जारी किया गया?
a. खाद्य एवं मानक ब्यूरो
b. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
c. फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया
d. भारतीय लाइसेंसिंग अथॉरिटी
2. 26 जुलाई को मनाये गये कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत के रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने किस स्थान पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की?
a. द्रास सेक्टर
b. लाल किला
c. इंडिया गेट
d. कारगिल
3. निम्नलिखित में से किस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन में पाया गया कि भारत के ग्रीष्मकालीन मानसून में पिछले 15 वर्षों में मजबूती दर्ज की गयी?
a. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
b. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
c. हार्वर्ड कॉलेज ऑफ़ क्लाइमेट साइंस
d. ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल ऑफ़ नेचुरल साइंस
4. रिलायंस डिफेन्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड द्वारा भारतीय नेवी के लिए हाल ही में लॉन्च किये गये दो नौसेनिक अपतटीय गश्ती जहाजों के नाम क्या हैं?
a. अक्स एवं नक्श
b. शचि एवं श्रुति
c. देवेन एवं पवन
d. गतिज एवं क्षतिज
5. जीएसटी काउंसिल पैनल द्वारा राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण के गठन के लिए किसकी अध्यक्षता में चयन समिति बनाई गयी है?
a. सरफराज सिंह
b. संजय सिंह
c. पी के सिन्हा
d. चंद्रशेखर वर्मा
6. किस देश में हाल ही में विश्व का सबसे पुराना इमोजी खोजा गया?
a. तुर्की
b. भारत
c. नेपाल
d. भूटान
7. किस हाईकोर्ट ने स्कूलों, कॉलेजों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य किया?
a. मद्रास हाईकोर्ट
b. इलाहाबाद हाईकोर्ट
c. दिल्ली हाईकोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं
8. नीति आयोग के अनुसार भारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 7.9 प्रतिशत
b. 6.5 प्रतिशत
c. 7.5 प्रतिशत
d. 5.5 प्रतिशत
9. निम्न में से किसे वित्त मंत्री अरूण जेटली का निजी सचिव नियुक्त किया गया?
a. सौरभ शुक्ला
b. राहुल सचदेवा
c. मोहित शुक्ला
d. इनमें से कोई नहीं
10. वर्ष 2021 में पहली बार पुरूष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी निम्न में से कौन सा देश करेगा?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. भारत
d. श्रीलंका
11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2017 को गुजरात में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया. उन्होंने बचाव कार्य हेतु कितने करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा स्वीकृति प्रदान की?
a. 200 करोड़
b. 800 करोड़
c. 500 करोड़
d. 1,000 करोड़
12. काठमांडू में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाडी तीरपत चौमचेन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, वह किस देश से सम्बन्धित खिलाडी है?
a. भूटान
b. थाइलैंड
c. मलेशिया
d. नेपाल
13. मैडम तुसाद संग्रहालय में निम्न में से किस अभिनेत्री की मोम की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा की गयी?
a. मधुबाला
b. सुरैया
c. साधना
d. हेमामालिनी
14. डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु झारखण्ड राज्य सरकार ने अभियान शुरू करने की घोषणा की है, अभियान का निम्न में से क्या है?
a. मुख्यमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान
b. प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान
c. जनता डिजिटल साक्षरता अभियान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
15. सुंदर पिचाई को अल्फाबेट कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नियुक्त गया है, अल्फाबेट निम्न में से क्या है?
a. सुट केस कम्पनी
b. गूगल की पेरेंट कंपनी
c. याहू की सहयोगी कम्पनी
d. अमेजोंन का भाग
उत्तर:
1.b. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
2.c. इंडिया गेट
3.a. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
4.b. शचि एवं श्रुति
5.c. पी के सिन्हा
6.a. तुर्की
7.a. मद्रास हाईकोर्ट
8.c. 7.5 प्रतिशत
9.a. सौरभ शुक्ला
10.c. भारत
11.c.500 करोड़
12.c. मलेशिया
13.a. मधुबाला
14.b.प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान
15.b. गूगल की पेरेंट कंपनी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation