करेंट अफेयर्स क्विज: 28 अक्टूबर 2017

Oct 28, 2017, 18:10 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स गर्भपात संबंधी सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बार्नबाय जॉयस, श्रीश्री रविशंकर, पाकिस्तान सेना मुख्यालय आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स गर्भपात संबंधी सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बार्नबाय जॉयस, श्रीश्री रविशंकर, पाकिस्तान सेना मुख्यालय आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाये गये एक महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार किसी भी महिला को गर्भपात कराने के लिए किससे सहमति लेना अनिवार्य नहीं होगा?
a.    मां
b.    पति
c.    पिता
d.    सास


2. अयोध्या में राम मंदिर मसले को सुलझाने के लिए निम्नलिखित में से किस आध्यात्मिक गुरु ने मध्यस्थता करने की इच्छा जाहिर की?
a.    श्रीश्री रविशंकर
b.    बाबा रामदेव
c.    आचार्य बालकृष्ण
d.    योगी मुनिराज


3. अमेरिका द्वारा भारत को सशस्त्र ड्रोन की आपूर्ति का किस देश ने विरोध किया?
a.    सऊदी अरब
b.    पाकिस्तान
c.    चीन
d.    बांग्लादेश


4. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए भगवान महाकाल का अभिषेक किससे किया जाना चाहिए?
a.    आरओ का पानी
b.    मदर डेयरी का दूध
c.    अमूल दूध
d.    गंगा जल


5. एक विश्लेषण और रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों में से सबसे अधिक आय किस क्षेत्रीय पार्टी की रही?
a.    एआईडीएमके
b.    डीएमके
c.    आरएलडी
d.    टीडीपी


6. हाल ही में जारी घोषणा के अनुसार अब आधार कार्ड में नाम, सरनेम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी आदि ऑनलाइन अपडेट न होकर कैसे बदले जा सकेंगे?
a.    सरकारी पते पर डाक भेजकर
b.    टोल फ्री नंबर पर
c.    सेवा प्रदाता को पत्र लिखकर
d.    आधार एनरोलमेंट सेंटर पर


7. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश ने हाल ही में किस अमेरिकी अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न की शिकायत लगाए जाने पर माफ़ी मांगी थी?
a.    कैथरीन जोन्स
b.    सेलेना गोम्ज़
c.    हीथर लिंड
d.    कियरा नेतली


8. अमेरिका में दवा का कारोबार करने वाले भारतीय मूल के अरबपति का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में एफबीआई ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया?
a.    जॉन नाथ कपूर
b.    जिमी मेहरा
c.    अनुज दयाल
d.    सी पी मलिक


9. पाकिस्तान सरकार द्वारा देश की सेना के मुख्यालय को रावलपिंडी से किस स्थान पर स्थानांतरित किये जाने पर विचार किया जा रहा है?
a.    पेशावर
b.    लाहौर
c.    इस्लामाबाद
d.    कुर्त


10. हाल ही में किस राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सौर उर्जा पैनलों की मदद से बिजली दिया जाना सुनिश्चित किया गया?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    दिल्ली
c.    महाराष्ट्र
d.    गुजरात


11.  हवाई यात्रा में दिए गए नाश्ते में कीड़ा निकलने की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने किस एयरलाइन्स पर हाल ही में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया?
a.    विस्तारा
b.    गो एयर
c.    इंडिगो
d.    एयर इंडिया


12. हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने स्वयं को स्पेन से स्वतंत्र घोषित किया?
a.    कैटेलोनिया
b.    मेसेडोनिया
c.    अल्बेनिया
d.    जॉर्जिया


13. ऑस्ट्रेलिया के हाई कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के चलते उप-प्रधानमंत्री को अयोग्य करार दिया, उनका नाम क्या है?
a.    जॉर्ज मेकॉय
b.    बार्नबाय जॉयस
c.    अल्बर्ट तिल्किस
d.    डेविड कोलनी


14. तटीय क्षरण रोकने के लिए भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किसके साथ समझौता किया?
a.    विश्व बैंक
b.    संयुक्त राष्ट्र
c.    एशियन विकास बैंक
d.    अमेरिकन बैंक


15. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के कितने स्थानों पर आईआईटी के स्थानयी परिसरों के निर्माण के लिए 7,002 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी?
a.    तीन
b.    चार
c.    पांच
d.    छह


उत्तर-
1. c. पति
2. a. श्रीश्री रविशंकर
3. b. पाकिस्तान
4. a. आरओ का पानी
5. b. डीएमके
6. d. आधार एनरोलमेंट सेंटर पर
7. c. हीथर लिंड
8. a. जॉन नाथ कपूर
9. c. इस्लामाबाद
10. b. दिल्ली
11. d. एयर इंडिया
12. a. कैटेलोनिया
13. b. बार्नबाय जॉयस
14. c. एशियन विकास बैंक
15. d. छह

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News