जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध, युवा कौशल विकास कार्यक्रम आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस देश से सोना और चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. दक्षिण कोरिया
c. अमेरिका
d. श्रीलंका
2. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में गैर-राजपत्रित नौकरियों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने की घोषणा की?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान
3. किस राज्य की पुलिस के साथ मिलकर युवा कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ किया गया?
a. हरियाणा पुलिस
b. दिल्ली पुलिस
c. पंजाब पुलिस
d. मुंबई पुलिस
4. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा किस देश में हाल ही में यूरेनियम बैंक आरंभ किया गया?
a. अमेरिका
b. रूस
c. ईरान
d. कजाखिस्तान
5. हाल ही में जेलियो उत्सव कहां पर मनाया जा रहा है?
a. ऑस्ट्रिया
b. चेकोस्लोवाकिया
c. स्वीडन
d. स्पेन
6. राष्ट्रीय खेल दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 25 अगस्त
b. 15 अगस्त
c. 16 सितम्बर
d. 29 अगस्त
7. हाल ही में किस खिलाड़ी ने यूईएफए मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 2017 जीता है?
a. लियोनल मेस्सी
b. नेमार
c. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
d. इनमें से कोई नहीं
8. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 में रजत पदक जीता है?
a. साइना नेहवाल
b. पीवी सिंधु
c. नोजोमी ओकुहारा
d. इनमें से कोई नहीं
9. मध्य प्रदेश सरकार ने बिहार में आयी भीषण बाढ़ से निबटने में बिहार सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में कितने करोड़ रुपये का दान दिया है?
a. पांच करोड़ रुपये
b. दस करोड़ रुपये
c. तीन करोड़ रुपये
d. चार करोड़ रुपये
10. किस केन्द्रीय मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के 92वें फाउण्डेशन कोर्स का उद्घाटन किया?
a. राजनाथ सिंह
b. स्मृति ईरानी
c. अमित शाह
d. इनमें से कोई नहीं
11. खेल दिवस के अवसर पर देहरादून में राज्य सरकार ने किन दो भारतीय महिला क्रिकेटरों को पांच-पांच लाख रुपये देकर सम्मानित किया?
a. सोनाली उपाध्याय और वर्षा मेहरा
b. एकता बिष्ट और मानसी जोशी
c. वर्षा मेहरा और मानसी जोशी
d. मानसी जोशी और श्वेता
12. श्रीलंकाई क्रिकेट चयनसमिति ने त्यागपत्र दे दिया, इस चयन समिति के प्रमुख पूर्व क्रिकेटर का निम्न में से क्या नाम है?
a. सनथ जयसूर्या
b. रंजीत मदुरासिंघे
c. रोमेश कालूवितर्णा
d. असंका गुरुसिंघा
13. अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओ हेतु किराए पर लिए जाने वाली निम्न में से किस सुविधा को केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा है?
a. चिकित्सकीय परामर्श
b. अम्बुलेंस
c. किराए पर लिया कमरा
d. नर्सिंग सुविधाएँ
14. सार्वजनिक क्षेत्र की निम्न में से किस कंपनी ने पूरे भारत में एएसपी/ जीएसपी सेवा जीएसटी सुविधा प्रदाता ऐप का शुभारंभ किया.
a. इन्डियन ब्रॉड कास्ट
b. भारत संचार निगम लिमिटेड
c. एमटीएनएल
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
15. निम्न में से किस पंजाबी स्टार क्रिकेटर को खेल दिवस के अवसर पर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
a. मनप्रीत
b. हनीप्रीत बैजल
c. हरमनप्रीत कौर
d. चरण प्रीत बावेजा
उत्तर:
1.b. दक्षिण कोरिया
2.a. उत्तर प्रदेश
3.b. दिल्ली पुलिस
4.d. कजाखिस्तान
5.d. स्पेन
6.d. 29 अगस्त
7.c. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
8.b. पीवी सिंधु
9.a. पांच करोड़ रुपये
10.b. स्मृति ईरानी
11.b. एकता बिष्ट और मानसी जोशी
12.a. सनथ जयसूर्या
13.c. किराए पर लिया कमरा
14.b. भारत संचार निगम लिमिटेड
15.c. हरमनप्रीत कौर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation