करेंट अफेयर्स क्विज: 31 जनवरी 2018

Jan 31, 2018, 18:42 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट, सुपर ब्लू ब्लड मून आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट, सुपर ब्लू ब्लड मून आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. नीति आयोग के सदस्य का क्या नाम ही जिन्हें हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिष्ठित इहसान डॉगरामाकी फैमि‍ली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मा‍नित किया?
a.    डॉ. अमित बिस्वास
b.    डॉ. विनोद पॉल
c.    डॉ. संपत रॉय
d.    डॉ. विशाल डैंग


2. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के दो करारों पर हस्ताक्षर किए?
a.    हैती
b.    घाना
c.    गुयाना
d.    कांगो


3. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस मांसाहारी खाद्य पदार्थ में रसायनों की मिलावट का पता लगाने के लिए किट लॉन्च की?
a.    मछली
b.    चिकन
c.    भेड़
d.    झींगा


4. न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी विश्व के अमीर देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है?
a.    पहले
b.    छठे
c.    बारहवें
d.    बीसवें


5. भारत सहित विश्व भर में 31 जनवरी 2018 को दिखने वाले चन्द्र ग्रहण को किस नाम से जाना जाता है?
a.    बिग मून
b.    लाइव बिग मून
c.    नेचुरल रेड मून
d.    सुपर ब्लू ब्लड मून


6. स्कॉर्पीन क्लास की तीसरी पनडुब्बी का क्या नाम है जिसे हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
a.    करंज
b.    मैत्री
c.    अनिष्ट
d.    वैभव


7. निम्न में से किस देश के सेंसर बोर्ड ने फिल्म ''पद्मावत'' को देश में प्रतिबंधित किया है?
a. नेपाल
b. मलेशिया
c. जापान
d. श्रीलंका

8. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाईअड्डों के विकास और उन्नयन हेतु कितने करोड़ रुपये का आवंटन किया है?
a. 7,400 करोड़
b. 5,400 करोड़
c. 3,400 करोड़
d. 2,400 करोड़


9. एमसीडी ने नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु कौन सा नया ऐप लॉन्च किया है?
a. मोबाइल ऐप 010
b. मोबाइल ऐप 111
c. मोबाइल ऐप 120
d. मोबाइल ऐप 311


10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 30 प्रकार की छात्रवृत्ति वितरण के लिये मिशन वन क्लिक योजना शुरू की?
a. मध्य प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब


11. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के वेतन में करीब कितने प्रतिशत इज़ाफे वाले बिल को अपनी मंज़ूरी दे दी है?
a. 200
b. 150
c. 100
d. इनमें से कोई नहीं


12. किस देश के मुख्य विपक्षी नेता रैला ओडिंगा ने एक कार्यक्रम में बाइबल हाथ में लेकर खुद राष्ट्रपति की 'शपथ' ले ली है?
a. इराक
b. ईरान
c. केन्या
d. पाकिस्तान

 

उत्तर:
1. b. डॉ. विनोद पॉल
विवरण: नी‍ति आयोग के सदस्यु डॉ. विनोद पॉल को विश्वय स्वागस्थ्यप संगठन (डब्यूास् एचओ) ने प्रतिष्ठित इहसान डॉगरामाकी फैमि‍ली हेल्थद फाउंडेशन पुरस्कामर से सम्मा्नित किया है.

2. c. गुयाना
विवरण: भारत एवं गुयाना ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का फैसला किया और नवीकरणीय ऊर्जा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के दो करारों पर हस्ताक्षर किए.

3 . a. मछली
विवरण: सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नालॉजी कोच्चि द्वारा विकसित मछलियों में रासायनिक मिलावट या छिड़काव का पता लगाने वाली किट - त्वीरित परीक्षण किट (सिफ्टेस्टक) को जारी किया गया.

4. b. छठे
विवरण: न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का छठा सबसे अमीर देश है. अमेरिका पहले स्थान पर है.

5. d. सुपर ब्लू ब्लड मून
विवरण: यह चंद्र ग्रहण कई मायनों में विशेष होगा क्योंकि यह लाल और नीला होने के साथ 150 वर्षों बाद दिखाई देगा.  इसे सुपर ब्लू ब्लड मून भी कहा जाता है.

6. a. करंज
विवरण: मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) से स्कॉर्पीन क्लास की तीसरी पनडुब्बी 'करंज' 31 जनवरी 2018 को लॉन्च की गयी.

7. b. मलेशिया
विवरण: मलेशिया सेंसर बोर्ड ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘पद्मावत' को देश में प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि यह फिल्म ‘‘इस्लाम की संवेदनशीलता' को प्रभावित करती है.

8 c. 3,400 करोड़
विवरण: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाईअड्डों के विकास और उन्नयन के लिए 3,400 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

9. d. मोबाइल ऐप 311
विवरण: दिल्ली की तीनों एमसीडी ने एनडीएमसी की तरह एक मोबाइल ऐप-311 लॉन्च किया है. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 29 जनवरी 2018 को इस ऐप का उद्‌घाटन किया.

10. a. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने स्कूलों में 30 प्रकार की छात्रवृत्ति वितरित करने के लिए मिशन वन क्लिक योजना शुरू की है.

11. a. 200
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के वेतन में करीब 200% इज़ाफे वाले बिल को अपनी मंज़ूरी दे दी है.

12. c. केन्या
विवरण: केन्या की राजधानी नैरोबी में मुख्य विपक्षी नेता रैला ओडिंगा ने एक कार्यक्रम में बाइबल हाथ में लेकर खुद राष्ट्रपति की 'शपथ' ले ली है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News