जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस भारतीय गोल्फर ने कोरिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता?
a. गगनजीत भुल्लर
b. अनिर्बान लाहिड़ी
c. शिव चौरसिया
d. राहिल गंगजी
2. रिपब्लिक ऑफ़ गिनी का राजदूत हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
a. राहुल देव
b. आर. रविन्द्र
c. प्रकाश झा
d. इनमें से कोई नहीं
3. भारत में सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थल का पुरस्कार निम्नलिखित में से किस शहर को मिला?
a. गंगटोक
b. जयपुर
c. दिल्ली
d. अमृतसर
4. भारतीय ऋणशोधन एवं दिवालिया बोर्ड का प्रमुख हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?
a. मोहित सचदेवा
b. अरुण सिंह
c. एम. एस. साहू
d. इनमें से कोई नहीं
5. चीन पाकिस्तान में रेल लिंक के लिए कितने अरब अमेरिकी डॉलर की मदद करने का घोषणा किया?
a. 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर
b. 5.1 अरब अमेरिकी डॉलर
c. 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर
d. 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर
6. निम्नलिखित में से किसे फ़्रांस सरकार द्वारा नाईट इन द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ मेरिट उपाधि से सम्मानित किया गया?
a. किशन चंद रावत
b. प्रग्ना चौटा
c. देवेन्द्र प्रताप
d. केवल आनंद
7. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य केरोसिन में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण करने वाला देश का पहला राज्य बना?
a. हरियाणा
b. हिमाचल प्रदेश
c. बिहार
d. झारखंड
8. निम्नलिखित में से किसे एस्टोनिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष चयनित किया गया?
a. कर्स्टी कलजुलैद
b. रिकिन मार्टिना
c. सोफिया हयात
d. आंद्रिया कुज्नित्सोवा
9. विश्वभर में 4 से 10 अक्टूबर को मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष सप्ताह का विषय क्या है?
a. मंगल ग्रह: जीवन की एक और उम्मीद
b. रिमोट सेंसिंग: भविष्य को बनाये सक्षम
c. अंतरिक्ष में मानव: विकास का नया युग
d. अंतरिक्ष कचरा: चुनौती से निपटना होगा
10. राफेल विमान बनाने वाली फ्रेंच कम्पनी दसॉल्ट एविएशन के साथ किस भारतीय कम्पनी ने साझा उपक्रम स्थापित करने हेतु समझौता किया?
a. महिंद्रा ग्रुप
b. टाटा डिफेन्स
c. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
d. अडानी ग्रुप
11. सिंगापुर के प्रधानमंत्री हाल ही में भारत की पांच दिन की यात्रा हेतु नयी दिल्ली आए. उनका क्या नाम है?
a. टोनी तान
b. ली सियेन लूंग
c. सिंगापुर कुयान यू
d. केंग याम ली
12. हाल ही में किस देश की जनता ने फार्क विद्रोहियों और सरकार के बीच के ऐतिहासिक शांति समझौते को खारिज कर दिया?
a. कोलंबिया की जनता
b. श्रीलंका की जनता
c. पाकिस्तान की जनता
d. इनमें से कोई नहीं
13. ब्रिक्स- देश रोजगार पैदा करने, श्रम बाजार को उचित रूप देने और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान देने पर सहमत हुए. ब्रिक्स देशों की बैठक कहाँ आयोजित की गयी?
a. इसलामाबाद
b. न्यूयार्क
c. पेरिस
d. नई दिल्ली
14. विश्व व्यापार संगठन के पैनल की पहली बैठक 6 अक्टूबर को कहाँ आयोजित की जाएगी?
a. ताशकंद
b. जिनेवा
c. मोस्को
d. मोरक्को
15. चिकित्सा क्षेत्र में वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार हेतु किस जापानी साइंटिस्ट का चयन किया गया?
a. सतोषी ओमुरा
b. योशिनोरी ओशुमी
c. विलियम सी कैम्पबेल
d. योतो तु
उत्तर:
1.a. गगनजीत भुल्लर
2.b. आर. रविन्द्र
3.a. गंगटोक
4.c. एम. एस. साहू
5.d. 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर
6.b. प्रग्ना चौटा
7.d. झारखंड
8.a. कर्स्टी कलजुलैद
9.b. रिमोट सेंसिंग: भविष्य को बनाये सक्षम
10.c. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
11.b. ली सियेन लूंग
12.a. कोलंबिया की जनता
13.d. नई दिल्ली
14.b. जिनेवा
15.b. योशिनोरी ओशुमी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation