जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस देश ने फीफा विश्व कप वर्ष 2022 की मेजबानी के लिए कतर पुलिस को प्रशिक्षित करेगा?
a. भारत
b. चीन
c. नेपाल
d. पाकिस्तान
2. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किस शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया?
a. दिल्ली
b. जयपुर
c. कोलकाता
d. इनमें से कोई नहीं
3. पाकिस्तान और किस देश के बीच सीधी रेल एवं मालवहन सेवा शुरु किया गया?
a. चीन
b. नेपाल
c. भूटान
d. अमेरिका
4. किस बैंक ने ग्राहकों की दैनिक जरुरतों के लिये नकद रहित भुगतान हेतु ‘सिप्पी’ वॉलेट एप लांच किया?
a. भारतीय स्टेट बैंक
b. पंजाब नेशनल बैंक
c. डीसीबी बैंक
d. देना बैंक
5. भारत की वृद्धि दर 2016-17 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 7.3
b. 7.2
c. 7.1
d. 7.6
6. किस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु सस्ता तरीका विकसित किया?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. रूस
d. नेपाल
7. किस देश की संसद ने बुर्के पर बैन लगाने का कानून मंजूर करते हुए यूरोप का चौथा देश बन गया है?
a. नीदरलैंड्स
b. बेल्जियम
c. फ्रांस
d. जर्मनी
8. किस देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने सड़कों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले कानून को कायम रखा?
a. भारत
b. मिस्र
c. नेपाल
d. इनमें से कोई नहीं
9. निम्नलिखित में से किसे टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत प्राप्त हुई?
a. कोफ्फी अन्नान
b. बराक ओबामा
c. नरेंद्र मोदी
d. जूनो कार्लोस
10. किस देश के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने संवैधानिक सुधार पर जनमत संग्रह में हार प्राप्त होने के बाद हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. इटली
d. स्विट्ज़रलैंड
11. निम्नलिखित में से किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीता?
a. पाकिस्तान
b. भारत
c. बांग्लादेश
d. अफगानिस्तान
12. न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया?
a. जॉन की
b. जे एफ पीटर
c. जॉनाथन स्माल
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
13. किस भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ने दिल्ली में आयोजित पैनासॉनिक ओपन गोल्फ ख़िताब जीता?
a. ज्योति रंधावा
b. हनी वैश्य
c. मुकेश कुमार
d. संजीत कुमार
14. अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार किसने जीता?
a. उसेन बोल्ट
b. धरमबीर सिंह
c. समीर मोन
d. इनमें से कोई नहीं
15. कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया?
a. संजय दीना पाटिल
b. बेकल उत्साही
c. नीलेश राणे
d. जगदीश ठाकुर
उत्तर:
1.a. भारत
2.c. कोलकाता
3.a. चीन
4.c. डीसीबी बैंक
5.d. 7.6
6.c. रूस
7.a. नीदरलैंड्स
8.b. मिस्र
9.c. नरेंद्र मोदी
10.c. इटली
11.b भारत
12.a. जॉन की
13.c. मुकेश कुमार
14.a. उसेन बोल्ट
15.b. बेकल उत्साही
Comments
All Comments (0)
Join the conversation