जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किसे हैदराबाद में स्थित जर्मनी के वाणिज्यिक दूतावास में जर्मनी का मानद कोंसुल नियुक्त किया गया?
a. बी वी आर मोहन रेड्डी
b. राहुल देव
c. प्रकाश गुप्ता
d. इनमें से कोई नहीं
2. किस भारतीय महिला ने रूस में हुई महिला अंडर-16 विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप का ख़िताब जीत लिया?
a. रूचि सिंह
b. आकांक्षा हगवाने
c. आकांक्षा कुमारी
d. इनमें से कोई नहीं
3. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने स्पैनिश फुटबॉल क्लब के साथ करार करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
a. ईशान पण्डिता
b. कमल देव
c. सुनील कुमार
d. इनमें से कोई नहीं
4. किस राज्य के मुख्यमंत्री को सतत विकास नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
a. झारखण्ड
b. पंजाब
c. सिक्किम
d. बिहार
5. कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस किस पुरस्कार हेतु नामित किया गया?
a. नोबल शांति पुरस्कार
b. सर्वोच्च नागरिक सम्मान पुरस्कार
c. अदम्य शौर्य व साहस पुरस्कार
d. इनमें से कोई नहीं
6. कबड्डी विश्व कप-2016 भारत के किस शहर में 7 अक्टूबर को शुभारंभ हुआ?
a. जयपुर
b. अहमदाबाद
c. दिल्ली
d. पुणे
7. किस निशानेबाज ने 6 अक्टूबर को बोलोग्ना, इटली में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में सिल्वर मैडल जीता?
a. अभिनव राना
b. जीतू राय
c. वेई पैंग
d. जियुसेपे गियाडरेनो
8. किस हॉकी खिलाड़ी को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हेतु भारतीय हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया?
a. आकाश चितके
b. आकाशदीप सिंह
c. रमनदीप सिंह
d. पी आर श्रीजेश
9. ऑनलाइन राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के पहले चरण में ढाई सौ मंडियों को ऑनलाइन व्यापार प्लेाटफार्म से जोड़ दिया है, परियोजना कब आरम्भ की गयी?
a. 24 अप्रैल 2016
b. 14 अप्रैल 2016
c. 14 मई 2016
d. 14 जून 2016
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण हेतु चेंगलपट्टू, कांचीपुरम जिला, तमिलनाडु में किसके निर्माण को स्वीकृति प्रदान की?
a. सर्जीकल पार्क
b. मेडीपार्क
c. मेडी फैक्ट्री
d. मेडीकल उपकरण कारखाना
11. पूर्व राजदूत सुरेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गयी पुस्तक का केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में विमोचन किया. पुस्तक का क्या नाम है?
a. मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी
b. फॉरेन पॉलिसी में मोदी
c. मोदीज पॉलिसी इन वर्ल्ड
d. मोदीज इंटरनेशनल पॉलिसी
12. भारत के किस हवाई अड्डे को ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्लैटिनम रेटिंग दी गयी?
a. राजा सांसी हवाई अड्डा
b. छत्रपति शिवाजी हवाई टर्मिनल
c. अगरतला हवाई अड्डा
d. टी3 टर्मिनल
13. पाकिस्तान संसद के संयुक्त सत्र में 6 अक्टूबर 2016 को कौन सा विधेयक पारित किया गया?
a. ऑनर किलिंग के खिलाफ बिल
b. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिल
c. आतंकवाद रोकथाम बिल
d. कचरा प्रबंधन बिल
14. वर्ष 2016 को मनाये जा रहे अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस का विषय क्या है?
a. एकाग्रता, दायित्व एवं समरसता
b. नवीनता, एकीकरण तथा समावेशन
c. आवश्यकता, कर्तव्य निर्वहन तथा सेवाएं
d. डाक सेवा तथा व्यक्तिगत सामाजिक एवं आर्थिक विकास
15. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहले विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया ?
a. मुंबई
b. बेंगलुरु
c. नई दिल्ली
d. चंडीगढ़
उत्तर:
1.a. बी वी आर मोहन रेड्डी
2.b. आकांक्षा हगवाने
3.a. ईशान पण्डिता
4.c. सिक्किम
5.a. नोबल शांति पुरस्कार
6.b. अहमदाबाद
7.b. जीतू राय
8.d. पी आर श्रीजेश
9.b. 14 अप्रैल 2016
10.b. मेडीपार्क
11.a. मोदीज मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी
12.d. टी3 टर्मिनल
13.a. ऑनर किलिंग के खिलाफ बिल
14.b. नवीनता, एकीकरण तथा समावेशन
15.c. नई दिल्ली
Comments
All Comments (0)
Join the conversation