हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 15 मार्च 2018

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - ओकलाहोमा, मैडम तुसाद म्यूज़ियम आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Mar 15, 2018, 18:30 IST
Current Affairs Quiz in hindi 15 March 2018
Current Affairs Quiz in hindi 15 March 2018

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - ओकलाहोमा, मैडम तुसाद म्यूज़ियम आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  निम्नलिखित में किस नेता को लगातार चौथी बार जर्मनी का चांसलर बनने का अवसर प्राप्त हुआ?
a.    एर्गोन मोंटेग्रो
b.    एंजेला मर्केल
c.    डेविड ह्योक
d.    माइकल कार्लोस


2.  संयुक्त राष्ट्र की ईकाई सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूवशंस नेटवर्क (SDSN) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट-2018 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    150
b.    146
c.    133
d.    111


3.  निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया?
a.    अमेरिका
b.    इज़राइल
c.    चीन
d.    ब्रिटेन


4.  निम्नलिखित में किस विमान कम्पनी का ट्विटर अकाउंट हाल ही में हैक कर लिया गया?
a.    लुफ्थांसा एयरलाइन्स
b.    एयर इंडिया
c.    इंडिगो
d.    गो-एयर


5.  अमेरिका के उस राज्य का क्या नाम है जहां मृत्युदंड के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जायेगा?
a.    ओकलाहोमा
b.    कैलिफ़ोर्निया
c.    ओसाका
d.    न्यूजर्सी


6. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस देश में विश्व हिंदी सचिवालय इमारत का उद्घाटन किया?
a.    भूटान
b.    सिंगापुर
c.    कंबोडिया
d.    मॉरिशस


7. विश्व बैंक के अनुसार, सर्वाधिक जीएसटी दर के मामले में 115 देशों में भारत किस स्थान पर है?
a. तीसरे
b. दूसरे
c. चौथे
d. इनमें से कोई नहीं


 


8. लंदन के बाद किस शहर में स्थित मैडम तुसाद म्यूज़ियम में भी अभिनेता शाहरुख खान का मोम का पुतला लगाया जाएगा?
a. दिल्ली
b. पटना
c. रांची
d. जयपुर


9. हाल ही में किस देश के मंत्रिमंडल ने अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. सऊदी अरब
d. रूस


10. निम्न में से किस राज्य में एनटीपीसी ने 800 मेगावाट (एमडब्ल्यू) के कुडगी सुपर थर्मल पावर प्लांट की तीसरी इकाई को चालू किया है?
a. कर्नाटक
b. बिहार
c. पंजाब
d. झारखंड


11. स्वास्थ्य  मंत्रालय ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने हेतु किस संगठन के साथ एक समझौते पर हस्ता‍क्षर किए हैं?
a. पार्टनर्स इन हेल्थ
b. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
c. वर्ल्ड हेल्थ लिमिट
d. संयुक्त राष्ट्र आपात बाल कोष


12. निम्न में से किस देश में विश्व महासागर शिखर सम्मेलन 2018 संपन्न हुआ है?
a. क्यूबा
b. इराक
c. मेक्सिको
d. रूस



उत्तर:
1. b. एंजेला मर्केल

विवरण: जर्मनी की संसद में एंजेला मर्केल को चौथी बार देश की चांसलर चुन लिया गया.

2. c. 133
विवरण: ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स 2018 में भारत को 133वां स्थान दिया गया है जबकि इस सूची में कुल 156 देशों को शामिल किया गया है.

3. d. ब्रिटेन
विवरण:  ब्रिटेन ने अपने एजेंट को जहर देकर मारने की घटना के चलते 23 रूसी राजनयिक को निष्कासित करने का फ़ैसला किया है.

4. b. एयर इंडिया
विवरण: एयर इंडिया का ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद अकाउंट से तुर्की भाषा में आतंक समर्थित ट्वीट किए गए थे.

5. a. ओकलाहोमा
विवरण: ओकलाहोमा के अधिकारियों ने घोषणा किया है कि मौत की सजा देने के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेममाल किया जाएगा.

6. d. मॉरिशस
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मॉरिशस में अपने दौरे के तीसरे दिन विश्व हिंदी सचिवालय इमारत का उद्घाटन किया.

7. b. दूसरे
विवरण: विश्व बैंक के अनुसार, सर्वाधिक जीएसटी दर के मामले में 115 देशों में भारत दूसरे स्थान पर है.

8. a. दिल्ली
विवरण: लंदन के बाद दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूज़ियम में भी अभिनेता शाहरुख खान का मोम का पुतला लगाया जाएगा और उनके सिग्नेचर पोज़ वाले इस पुतले का अनावरण 23 मार्च को होगा.

9. c. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब के मंत्रिमंडल ने 13 मार्च 2018 को अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दे दी है.

10. a. कर्नाटक
विवरण: भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने 12 मार्च, 2018 से कर्नाटक में स्थित 800 मेगावाट के कुडगी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की तीसरी इकाई (यूनिट) चालू कर दी है.

11. b. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
विवरण: स्वास्थ्य संबंधी बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु भारत एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच सहयोगात्मक कार्य को और ज्यादा मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्या्ण मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.

12. c. मेक्सिको
विवरण: विश्व महासागर शिखर सम्मेलन 2018, 7 से 9 मार्च 2018 तक मेक्सिको में आयोजित किया गया था.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News