Current Affairs in Hindi: जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - रहन-सहन सूचकांक कार्यक्रम, मुख्य चुनाव आयुक्त आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस देश के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुलेमान ‘डिक’ अब्द का हाल ही में नीदरलैंड्स में निधन हो गया?
a. अमेरिका
b. इराक
c. ईरान
d. दक्षिण अफ्रीका
2. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कवरेज 39 प्रतिशत से बढ़कर निम्न में से कितने प्रतिशत हो गई है?
a. 76%
b. 40%
c. 50%
d. 54%
3. हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली कितनी महिलाओं को सम्मानित किया?
a. 80
b. 112
c. 120
d. 125
4. किस राज्य सरकार ने 'बालासाहेब ठाकरे शहीद संमान' योजना की शुरूआत की है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. पंजाब
d. महाराष्ट्र
5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु किस पहल को लांच किया है?
a. साइबर व्यवस्थित राज्य
b. साइबर सुरक्षित विश्व
c. साइबर सुरक्षित भारत
d. इनमें से कोई नहीं
6. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी) में भारत के सम्मिलित हो जाने के बाद अब कुल कितने सदस्य हो गए हैं?
a. 25
b. 35
c. 40
d. 43
7. मानव ठक्कर नवीनतम विश्व टेबल टेनिस रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गए हैं?
a. दूसरे
b. तीसरे
c. चौथे
d. इनमें से कोई नहीं
8. हाल ही में किस देश ने मनी लॉन्ड्रिंग के विरूद्ध विश्व के पहले सार्वजनिक रजिस्टर की घोषणा की है?
a. नेपाल
b. चीन
c. ब्रिटेन
d. रूस
9. किस देश ने ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीत लिया?
a. भारत
b. इंग्लैंड
c. ऑस्ट्रेलिया
d. इनमें से कोई नहीं
10. सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में चीन को पछाड़ते हुए कौन सा देश दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
a. नेपाल
b. भारत
c. पाकिस्तान
d. इराक
उत्तर:
1.d. दक्षिण अफ्रीका
विवरण -दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुलेमान ‘डिक’ अब्द का हाल ही में नीदरलैंड्स में निधन हो गया. वे 73 साल के थे.
2.a. 76%
विवरण -देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वेच्छ'ता कवरेज 39 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गई है. स्वरच्छद भारत मिशन अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ था.
3.b. 112
विवरण -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जनवरी 2018 को अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया. इनमें सिर्फ पारंपरिक पेशों से ही नहीं बल्कि गैर-पारंपरिक क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं.
4.d. महाराष्ट्र
विवरण -महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में 'बालासाहेब ठाकरे शहीद संमान' योजना शुरू की, जिसके अंतर्गत शहीदों के परिवार के सदस्यों को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ नौकरी प्रदान की जाएगी.
5.c. साइबर सुरक्षित भारत
विवरण -इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 19 जनवरी 2018 को निजी क्षेत्र के साथ मिलकर साइबर सुरक्षित भारत अभियान का शुभारंभ किया है. देश में साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान का शुभारंभ किया गया.
6.d. 43
विवरण -भारत ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (एजी) का सदस्य बन गया। यह परमाणु अप्रसार की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है जिसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि निर्यातों से रासायनिक या जैविक हथियारों का विकास नहीं हो सके.
7.a. दूसरे
विवरण -मानव ठक्कर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में लड़कों के अंडर-18 वर्ग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि दिया चिताले लड़कियों के अंडर-15 में पांचवें स्थान पर काबिज हो गई हैं.
8.c. ब्रिटेन
विवरण -ब्रिटेन के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग ने दुनिया के पहले सार्वजनिक रजिस्टर की घोषणा की है जिसमें उन विदेशी कंपनियों के अंतिम मालिकों का विवरण प्रदान किया जाएगा जोकि देश में संपत्ति की खरीद फरोख्त करते हैं.
9.a. भारत
विवरण -भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीत लिया.
10.b. भारत
विवरण -सैंक्टम वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में चीन को पछाड़ते हुए भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation