जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स मनमीत कौर, सोची बैठक आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत ने किस पड़ोसी देश के साथ मिलकर सोशल मीडिया द्वारा जानवरों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है ?
a. पाकिस्तान
b. म्यांमार
c. बांग्लादेश
d. नेपाल
2. पेशावर की रहने वाली पाकिस्तान की पहली सिख महिला पत्रकार का क्या नाम है?
a. मनमीत कौर
b. हरजीत कौर
c. मंजीत कौर
d. अमरजीत कौर
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में किशनगंगा पनबिजली परियोजना का उद्घाटन किया?
a. कर्नाटक
b. मध्य प्रदेश
c. कश्मीर
d. तमिलनाडु
4. निम्नलिखित में से किस योजना को बढ़ावा देने तथा छोटे उद्यमियों को ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय ने हाल ही में 40 कम्पनियों के साथ समझौता किया है?
a. मुद्रा योजना
b. साहस योजना
c. ऋण शक्ति योजना
d. स्वावलंबन योजना
5. केरल में चमगादड़ों द्वारा फ़ैल रहे किस वायरस के कारण अब तक छह लोगों की मृत्यु हो गई है?
a. कनिहा
b. निपाह
c. हरिक
d. तनिहा
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई 2018 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रूस के किस शहर में अनौपचारिक मुलाकात की?
a. सोची
b. मास्को
c. मोरोज सिटी
d. इनमें से कोई नहीं
7. समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों वाली पहली नौकायान 'तारिणी' कितने देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई?
a. 10
b. 5
c. 12
d. 7
8. बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी कितने बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं?
a. 2
b. 4
c. 10
d. 5
9. भारतीय मूल के किस नेता को मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वे अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गए हैं?
a. गोबिंद सिंह देव
b. मोहन सिंह देव
c. राहुल सचदेवा
d. इनमें से कोई नहीं
10. भारत ने किस देश की तरफ से स्टील और एल्यूमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की है?
a. रूस
b. अमेरिका
c. पाकिस्तान
d. नेपाल
11. किस देश ने ईरान पर 'अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध' लगाने का संकल्प लिया हैं?
a. नेपाल
b. अमेरिका
c. चीन
d. पाकिस्तान
12. किस आईआईटी ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार की मदद से ऊर्जा विनियमन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया है?
a. आईआईटी खड़गपुर
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी कानपुर
d. आईआईटी रुड़की
उत्तर:
1. d. नेपाल
विवरण: भारत नेपाल सीमा के बीच वन्य जीवों की तस्करी बड़ी चुनौती बन रही है. इसको लेकर भारत और नेपाल के वन विभाग के अधिकारी आपस में बैठक कर इस तरह की घटनाओं को रोकने में लगे हैं.
2. a. मनमीत कौर
विवरण: पेशावर की रहने वालीं 24 साल की मनमीत कौर पाकिस्तान की पहली सिख महिला पत्रकार हैं.
3. c. कश्मीर
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में 330 मेगावॉट किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्धाटन किया.
4. a. मुद्रा योजना
विवरण: वित्त मंत्रालय ने मुद्रा योजना को बढ़ावा देने के लिए तथा छोटे उद्यमियों को ऋण आवंटन बढ़ाने के लिए देश की 40 बड़ी कंपनियों के साथ समझौता किया है.
5. b. निपाह
विवरण: हाल ही में केरल राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में निपाह वायरस (NiV) के फैलने की पुष्टि की है. डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित व्यक्तियों के परीक्षण से इस वायरस की पुष्टि हुई है.
6. a. सोची
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई 2018 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोची (रूस) में अनौपचारिक मुलाकात की.
7. b. 5
विवरण: समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों वाली पहली नौकायान 'तारिणी' 5 देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई.
8. d. 5
विवरण: बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी 5 बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं. उन्होंने स्पैनिश लीग ला लीगा के 2017-18 सीज़न में सर्वाधिक 34 गोल करते हुए 68 अंक हासिल किए.
9. a. गोबिंद सिंह देव
विवरण: भारतीय मूल के नेता गोबिंद सिंह देव मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने वाले अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गए हैं.
10. a. b. अमेरिका
विवरण: अमेरिका की तरफ से स्टी ल और एल्यू मीनियम उत्पाडदों पर अतिरिक्ति ड्यूटी लगाने के प्रस्ता8व के खिलाफ भारत ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है.
11. b.अमरीका
विवरण: अमरीका ने ईरान पर 'अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध' लगाने का संकल्प लिया.
12. c. आईआईटी कानपुर
विवरण: आईआईटी कानपुर ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार की मदद से ऊर्जा विनियमन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation