current affairs in hindi: जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - अशोक चक्र, भारत पर्व आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. गणतंत्र दिवस 2018 में पहली बार वायु सेना के किस कमांडो को अशोक चक्र से सम्मानित किया जायेगा?
a. शहीद कमांडो जे.पी. निराला
b. शहीद कमांडो अनिल बिस्वास
c. शहीद कमांडो अरुण सहगल
d. शहीद कमांडो आर के चौधरी
2. गणतंत्र दिवस 2018 के उपलक्ष्य में कितने पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्रदान किये गये?
a. 800
b. 795
c. 400
d. 120
3. गणतंत्र दिवस 2018 समारोह के भाग के रूप में लाल किले पर 26 से 31 जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम का क्या नाम है?
a. गणतंत्र पर्व
b. राष्ट्र पर्व
c. गौरव पर्व
d. भारत पर्व
4. हाल ही में किस देश ने फेक न्यूज़ के खिलाफ सुरक्षा ईकाई का गठन किया?
a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. ब्रिटेन
d. रूस
5. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2017 के लिए चयनित 44 व्यक्तियों में से कितने लोगों को मरणोपरांत सर्वोतम जीवन रक्षा पदक दिया जायेगा?
a. 7
b. 8
c. 9
d. 10
6. राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा दोनों देशों में छोटे एवं मध्यम उद्योगों के विकास में मदद के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
a. सिंगापुर
b. मलेशिया
c. चीन
d. ताइवान
7. हाल ही में किस मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय रेलों हेतु शून्य रद्दी सामग्री संतुलन लक्ष्य तय किया है?
a. रक्षा मंत्रालय
b. रेल मंत्रालय
c. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
d. इनमें से कोई नहीं
8. निम्न में से किस राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के मापदंडों में बदलाव को मंजूरी दे दी गयी?
a. पंजाब
b. झारखंड
c. बिहार
d. इनमें से कोई नहीं
9. वैश्विक परामर्श प्रदाता कंपनी पीडब्ल्यूसी के सर्वेक्षण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा देश निवेश के लिहाज से सबसे पसंदीदा बाजार है?
a. जर्मनी
b. जापान
c. नेपाल
d. अमेरिका
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया?
a. 18
b. 20
c. 25
d. 30
11. किस राज्य में नासिक शिक्षण प्रसारक मंडल (एनएसपीएम) द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों के लगभग 15,000 छात्रों ने पिछले एक वर्ष में 1,45,95,786 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
a. महाराष्ट्र
b. पंजाब
c. तमिलनाडु
d. मध्यप्रदेश
12. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 तक करीब कितने प्रतिशत भारतीय कर्मचारियों के पास अच्छी नौकरी नहीं होगी?
a. 70%
b. 57%
c. 77%
d. 87%
उत्तर:
1. a. शहीद कमांडो जे.पी. निराला
विवरण: गणतंत्र दिवस 2018 के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार ग्राउंड ऑपरेशन के लिए वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जे.पी. निराला को अशोक चक्र से सम्मानित करेंगे.
2. b. 795
विवरण: इस वर्ष गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कुल 795 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए गए. इनमें 107 पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक दिए गये.
3 . d. भारत पर्व
विवरण: केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस-2018 समारोह के एक भाग के रूप में दिल्ली स्थित लाल किले पर 26 से 31 जनवरी, 2018 तक भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
4. c. ब्रिटेन
विवरण: ब्रिटेन की सरकार ने फेक न्यूज़ की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए नयी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा संवाद इकाई’ बनायी है.
5. a. 7
विवरण: राष्ट्रपति ने 44 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2017 प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है. इनमें से 7 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जायेंगे.
6. b. मलेशिया
विवरण: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा दोनों देशों में छोटे एवं मध्यम उद्योगों के विकास में मदद के लिए नीतिगत क्षेत्र में तालमेल को एसएमई कॉरपोरेशन मलेशिया के साथ करार पर आज हस्ताक्षर किए.
7. b. रेल मंत्रालय
विवरण: रेल मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय रेलवे तथा उत्पादन इकाइयों को मार्च 2018 के अंत तक शून्य रद्दी संतुलन हासिल करने का निर्देश दिया है.
8 c. बिहार
विवरण: बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के मापदंडों में बदलाव को मंजूरी दे दी गयी.
9. d. अमेरिका
विवरण: निवेश के लिहाज से अमेरिका सबसे पसंदीदा बाजार है. दुनिया भर के 46 प्रतिशत सीईओ ने इसका समर्थन किया है.
10. a. 18
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया. बहादुरी पुरस्कार पाने वाले बच्चों में सात लड़कियां हैं.
11. a. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र में नासिक शिक्षण प्रसारक मंडल (एनएसपीएम) द्वारा संचालित विभिन्न संस्थानों के लगभग 15,000 छात्रों ने पिछले एक वर्ष में 1,45,95,786 बार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
12. c. 77%
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक करीब 77% भारतीय कर्मचारियों के पास अच्छी नौकरी नहीं होगी.
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.
Latest Stories
Current Affairs Quiz 22 अगस्त 2025: दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त किसे नियुक्त किया गया?
डेली करेंट अफेयर्स क्विजभारतीय रेलवे ने पहली बार पटरियों पर लगने वाले डिटैचेबल सोलर ट्रैक पैनल किया लांच, देखें डिटेल्स
राष्ट्रीय | भारत करेंट अफेयर्सCurrent Affairs One Liners 20 अगस्त 2025: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का टाइटल किसने जीता?
एक पंक्ति में
यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation