जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - विजय गोखले, अरुणा रेड्डी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत की पहली महिला सुपरस्टार के नाम से पहचानी जानी वाली किस अभिनेत्री का हाल ही में निधन हो गया?
a. जूही चावला
b. श्रीदेवी
c. रेखा
d. स्मिता पाटिल
2. भारतीय विदेश सचिव का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में चीन का दौरा किया?
a. विजय गोखले
b. संजीव चुग
c. आशीष पांडे
d. देवेन्द्र वत्स
3. ई-गवर्नेंस पर 21वां राष्ट्रीय सम्मेलन हाल ही में कहां आयोजित किया गया?
a. पणजी
b. पुणे
c. सूरत
d. हैदराबाद
4. हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा कितने श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्रदान किये गये?
a. 35
b. 50
c. 65
d. 80
5. उस भारतीय महिला जिमनास्ट का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में जिम्नास्टिक विश्व कप में भारत की ओर से पहली बार पदक जीतकर इतिहास रचा?
a. अरुणा रेड्डी
b. पूनम रेड्डी
c. नीलम जैन
d. बबीता कुमारी
6. भारत के सबसे बड़े एवं स्वदेश निर्मित ड्रोन का क्या नाम है जिसका हाल ही में डीआरडीओ द्वारा सफल परीक्षण किया गया?
a. अवलोकन-1
b. रक्षक-2
c. रुस्तम-2
d. चकित-1
वीडियो: इस सप्ताह के करेंट अफेयर्स घटनाक्रम जानने के लिए देखें
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दमन एवं दीव हेतु कितने करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की है?
a. 1000 करोड़
b. 5000 करोड़
c. 2000 करोड़
d. इनमें से कोई नहीं
8. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में दो दिन के 'रसोत्सव' का उद्घाटन किस शहर में किया?
a. कानपुर
b. अमेठी
c. मथुरा
d. इलाहाबाद
9. किस देश में विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा?
a. भारत
b. जापान
c. फ्रांस
d. रूस
10. निम्न में से किस राज्य ने स्कूल में प्रवेश के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है?
a. केरल
b. बिहार
c. पंजाब
d. हरियाणा
11. हाल ही में शुरू हुए भारत-इंडोनेशिया सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?
a. साहस
b. गरुड़ शक्ति
c. शक्ति
d. योद्धा
12. हाल ही में किस भारतीय संस्थान के वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट सूक्ष्म कार्बन डाईऑक्साइड ब्रेटन टेस्ट लूप सुविधा विकसित की है?
a. आईआईएससी बैंगलोर
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी खड़गपुर
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1. b. श्रीदेवी
विवरण: बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में प्रसिद्ध श्रीदेवी का दुबई में हृदयघात के कारण निधन हो गया. वे 54 वर्ष ही थीं.
2. a. विजय गोखले
विवरण: डोकलाम विवाद के सुलझने के बाद भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने हाल ही में पेइचिंग का दौरा किया.
3 . d. हैदराबाद
विवरण: भारत सरकार द्वारा हैदराबाद में ई-गवर्नेंस पर 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
4. b. 50
विवरण: सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के कारखानों के उत्पादन बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली तीन महिलाओं समेत 50 श्रमिकों को वर्ष 2016 के प्रधानमंत्री श्रम पुरस्का्र से सम्मानित किया.
5. a. अरुणा रेड्डी
विवरण: भारत की जिमनास्ट अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक विश्व कप में एकल पदक जीत कर इतिहास रचा. अरुणा रेड्डी जिमनास्टिक विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.
6. c. रुस्तम-2
विवरण: भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित अपने परीक्षण केंद्र से स्वदेश निर्मित ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया.
7. a. 1000 करोड़
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमन एवं दीव हेतु 1,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद को तटीय शहर दीव से जोड़ने के लिए उड़ान योजना का भी उद्घाटन किया.
8. c. मथुरा
विवरण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 फरवरी 2018 को दो दिन के रसोत्सव का उद्घाटन किया. इसके आयोजन में स्थानीय सांसद और फिल्म अदाकार हेमा मालिनी खास भूमिका निभा रही हैं.
9. a. भारत
भारत 11 मार्च 2018 को पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रॉन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
10. a. केरल
विवरण: केरल सरकार ने नई मसौदा स्वास्थ्य नीति पेश की है जिसमें स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव है.
11. b. गरुड़ शक्ति
विवरण: भारतीय और इंडोनेशियाई सेना के विशेष बलों के बीच दो सप्ताह तक चलने वाले 'गरुड़ शक्ति' सैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह बांडुंग में हुआ.
12. a. आईआईएससी बैंगलोर
विवरण: भारतीय वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट सूक्ष्म कार्बन डाईऑक्साइड ब्रेटन टेस्ट लूप सुविधा विकसित की है, जिससे सौर ताप सहित भविष्य के ऊर्जा संयंत्रों से स्व्च्छ ऊर्जा उत्पादन में मदद मिलेगी. यह अगली पीढ़ी का टेक्नोलॉजी लूप भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर द्वारा स्वदेश में विकसित किया गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation