करेंट अफेयर्स क्विज़: 30 अगस्त 2018

Aug 30, 2018, 19:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – एशियाई खेलों में भारत, बिम्सटेक सम्मेलन जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – एशियाई खेलों में भारत, बिम्सटेक सम्मेलन जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्न में से किस वरिष्ठ राजनयिक को यूनाइटेड किंगडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
a. रुचि घनश्याम
b. राहुल सचदेवा
c. अजय बिसारिया
d. इनमें से कोई नहीं

2. भारत के किस अनुभवी अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है?
a. अरविंद पानागढ़िया
b. सत्य एस. त्रिपाठी
c. राजीव कुमार
d. जगदीश भगवती

3. भारतीय रिजर्व बैंक की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 के कितने प्रतिशत नोट बैंक के पास वापस आ गए हैं?
a. 89.3 प्रतिशत
b. 69.3 प्रतिशत
c. 99.3 प्रतिशत
d. 90.3 प्रतिशत

4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त 2018 को भारत और किस देश के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित समझौते पर हस्ताक्षर की अनुमति दे दी है?
a. इराक
b. जापान
c. ईरान
d. मोरक्कोप

5. किस राज्य सरकार ने 29 अगस्त 2018 को राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी?
a. असम सरकार
b. पंजाब सरकार
c. तमिलनाडु सरकार
d. झारखंड सरकार

6. किस हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया है?
a. दिल्ली हाईकोर्ट
b. मद्रास हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं

7. 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भारत के किस खिलाड़ी ने ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता?
a.    अमरिंदर सिंह
b.    देवेश मलिक
c.    आशुतोष त्रिपाठी
d.    अपरिंदर सिंह

8. निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में हेप्टैथलॉन में स्वर्ण पदक जीता है?
a.    कीर्ति कुमारी
b.    अनामिका मजूमदार
c.    स्वप्ना बर्मन
d.    कल्पना मलिक

9. एशियाई खेलों में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है?
a.    मोनिका कुमारी
b.    दुती चंद
c.    हिमा दास
d.    जोगेश्वरी

10. निम्नलिखित में से किस देश में वर्ष 2018 की बिम्सटेक देशों की बैठक आयोजित की जा रही है?
a.    भारत
b.    बांग्लादेश
c.    नेपाल
d.    भूटान

11. गूगल ने भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है?
a.    नवलेख
b.    हिन्द लेख
c.    चित्र लेख
d.    लेखपाल

12. महासागरीय परियोजनाओं के विकास के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने किस योजना को मंजूरी प्रदान की?
a.    वी-स्मार्ट
b.    ब्लू-स्कीम
c.    ओ-स्मार्ट
d.    लेवल वन


उत्तर:
1. a. रुचि घनश्याम

विवरण: वरिष्ठ राजनयिक रुचि घनश्याम को यूनाइटेड किंगडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. रूचि घनश्याम 1982 बैच की आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) अफसर हैं.

2. b. सत्य एस. त्रिपाठी
विवरण: भारत के अनुभवी अर्थशास्त्री सत्य एस. त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है. सत्य त्रिपाठी त्रिनिदाद व टोबागो के इलियट हैरिस की जगह लेंगे.

3. c. 99.3 प्रतिशत
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 के 99.3 प्रतिशत नोट बैंक के पास वापस आ गए हैं. यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2018 को जारी की गई थी.

4. d. मोरक्को
विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त 2018 को भारत और मोरक्को  के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित समझौते पर हस्ताक्षर की अनुमति दे दी है. यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई.

5. a. असम सरकार
विवरण: असम सरकार ने राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी. गौरतलब है कि अफस्पा 'अशांत' क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन चलाने का विशेषाधिकार प्रदान करता है.

6. b. मद्रास हाईकोर्ट
विवरण: मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया है.
 
7. d. अपरिंदर सिंह
विवरण: 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते. पंजाब के एथलीट अपरिंदर सिंह ने ट्रिपल जम्प (16.77 मीटर) में गोल्ड मेडल जीता.

8. c. स्वप्ना बर्मन
विवरण: भारत की स्वप्ना बर्मन ने एथलेटिक्स में देश को पांचवां गोल्ड मेडल दिलवाया है. वे इस स्पर्धा में यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

9. b. दुती चंद
विवरण: महिला 200 मीटर दौड़ में एथलेटिक्स दुती चंद ने सिल्वर मेडल जीता उन्होंने 23.20 सेकंड में अपना दौड़ पूरा कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.

10. c. नेपाल
विवरण: नेपाल स्थित काठमांडू में 30 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन आरंभ हुआ. दो दिवसीय यह सम्मेलन 30-31 अगस्त 2018 को आयोजित किया जायेगा.

11. a. नवलेख
विवरण: विश्व की प्रसिद्ध तकनीकी कंपनी गूगल ने भारतीय भाषाओं को बढ़ोतरी देने के प्रोजेक्ट नवलेख आरंभ किया है.

12. c. ओ-स्मार्ट

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने व्यापक योजना ‘महासागरीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, निगरानी, संसाधन प्रतिरूपण और विज्ञान (ओ-स्मार्ट) को अपनी मंजूरी प्रदान की है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News