हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 30 मार्च 2018

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स हिमाचल प्रदेश बजट, वीरता पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Mar 30, 2018, 18:30 IST
Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स हिमाचल प्रदेश बजट, वीरता पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में पाकिस्तान ने किस महान शहीद स्वतंत्रता नायक के केस से जुड़ी सभी फाइलों को सार्वजनिक करने की घोषणा की?
a.    लाला लाजपत राय
b.    सुभाष चन्द्र बोस
c.    चंद्र शेखर आज़ाद
d.    भगत सिंह

2.  हाल ही में किस देश ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया?
a.    इराक
b.    मिस्र
c.    सऊदी अरब
d.    रूस

3. हाल ही में सुजुकी ने किस कम्पनी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में एक दूसरे के वाहन बेचने का निर्णय किया है?
a.    टोयोटा
b.    मारुति
c.    टाटा मोटर्स
d.    फॉक्सवैगन

4. हाल ही में किस प्रकार के अधिकारियों को पासपोर्ट जारी न किये जाने के नये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं?
a.    भ्रष्ट सिविल सेवा अधिकारी
b.    क्रिमिनल पुलिस अधिकारी
c.    रिश्वतखोर नेता
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

5.  हाल ही में किस राज्य द्वारा अपने बजट में जिला सुशासन सूचकांक शुरू करने की घोषणा की गई?
a.    बिहार
b.    राजस्थान
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    दिल्ली

6. हाल ही में पहली बार किस आईआईटी संस्थान ने विदेश जाकर इंटर्नशिप करने के लिए छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की?
a.    आईआईटी दिल्ली
b.    आईआईटी खड़गपुर
c.    आईआईटी कानपुर
d.    आईआईटी बॉम्बे

7. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर कितने वर्ष करने की घोषणा की है?
a. 62 वर्ष
b. 70 वर्ष
c. 65 वर्ष
d. 66 वर्ष

 

8. कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा दी जाएगी और वे कितने साल में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे?
a. 8
b. 7
c. 4
d. 5

9. किस राज्य ने संगठित अपराध से निपटने हेतु महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की भांति ही क़ानून पास किया है?
a. झारखंड
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश

10. सशस्त्र बलों के सैन्य कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं हेतु वीरता पुरस्कार किनके द्वारा प्रदान किया गया?
a. राष्ट्रपति
b. उपराष्ट्रपति
c. राज्यपाल
d. इनमें से कोई नहीं

11. किस राज्य की विधानसभा ने विधायकों के वेतन में वृद्धि करने के लिए हाल ही में एक बिल पारित किया है?
a. बिहार
b. झारखंड
c. गोवा
d. केरल

12. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के किस हेड कोच ने 29 मार्च 2018 को अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की?
a. डैरेन लेहमन
b. स्टीव स्मिथ
c. मिकी आर्थर
d. इनमें से कोई नहीं



उत्तर:
1. d. भगत सिंह

विवरण: शहीद भगत सिंह और उनके साथियों पर चल रहे मुकदमे और फांसी से जुड़ी सभी फाइलों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है.

2. d. रूस
विवरण: अमेरिका पर पटलवार करते हुए रूस ने अपने देश से यूएस के 60 राजनयिकों को बाहर निकालने का फैसला किया है.
 
3 . a. टोयोटा
विवरण: जापान की टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारतीय बाजार में मिलकर एक दूसरे का वाहन बेचने का फैसला किया है.

4. a. भ्रष्ट सिविल सेवा अधिकारी
विवरण: कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी किये गए नए दिशा निर्देशों के अनुसार आपराधिक या भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे सिविल सेवा अधिकारियों को पासपोर्ट के लिए सतर्कता विभाग से मंजूरी नहीं दी जाएगी.

5. c. हिमाचल प्रदेश
विवरण: हिमाचल प्रदेश बजट में कहा गया कि जिला सुशासन सूचकांक शुरू होगा तथा जनमंच लगा कर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी.

6. b. आईआईटी खड़गपुर
विवरण: आईआईटी खड़गपुर की यूएस एलुमनाई फाउंडेशन द्वारा विदेश में वित्तीय सहायता के साथ छात्रों को इंटर्नशिप प्रदान करने की घोषणा की गई.

7. a. 62 वर्ष
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है.

8. c. 4

विवरण: कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को भी एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) की सुविधा दी जाएगी और वे 4 साल में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

9. d. उत्तर प्रदेश
विवरण: महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की भांति ही माफिया और संगठित अपराध से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2017 (यूपीकोका) विपक्ष के बहिर्गमन के बीच 27 मार्च 2018 को विधानसभा में दोबारा पारित हो गया.

10. a. राष्ट्रपति
विवरण: राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के सैन्य कर्मियों को अद्भुत वीरता, साहस और समर्पण दिखाने के लिए 3 कीर्ति चक्र और 17 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए.

11. d. केरल
विवरण: केरल विधानसभा ने अपने मंत्रियों और विधायकों के वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर एक नया विधेयक पारित किया है.

12. a. डैरेन लेहमन
विवरण: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन लेहमन ने 29 मार्च 2018 को अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News