उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से हिंदी साहित्य के विद्वानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गयी. इसमें भारत भारती सम्मान के लिए पुणे के डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को चयनित किया गया.
डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को पांच लाख रुपये सम्मान राशि भी दी जाएगी. संस्थान की ओर से इसके अलावा कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है. संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त हैं. सम्मान समारोह 22 जनवरी 2018 को आयोजित किया जायेगा.
भारत भारती सम्मान के अतिरिक्त हिंदी गौरव सम्मान लखनऊ की डॉ. विद्याबिंदु सिंह को दिया जायेगा. इसमें चार लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी. बाराबंकी के आनन्द मिश्र को लोहिया साहित्य और लखनऊ के नेत्रपाल सिंह को अवंतीबाई साहित्य सम्मान दिया जाएगा.
अन्य पुरस्कार
• डॉ. आद्याप्रसाद सिंह प्रदीप को लोकभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• डॉ. मंजुला चतुर्वेदी, कला भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• डॉ. हरिशंकर को विद्या भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• देवेंद्र मेवाड़ी को विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• राजनाथ सिंह 'सूर्य को पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• सत्यदेव टेंगर को प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• भगवती प्रसाद द्विवेदी को बाल साहित्य भारती सम्मान (दो लाख रुपये)
• शिव नारायण मिश्र को मधुलिमये साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)
• डॉ. हरिजोशी को पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)
• डॉ. राम अवतार सिंह को विधि भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)
• डॉ. सुवास कुमार को हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान (दो लाख रुपये)
• प्रो. प्रेमसुमन शर्मा को विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (पचास हजार रुपये)
• डॉ. प्रणव शर्मा शास्त्री को विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (पचास हजार रुपये)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation